* संकट काल में पंचायत प्रतिनिधि द्वारा टेक्स के नाम पर वसूली* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

* संकट काल में पंचायत प्रतिनिधि द्वारा टेक्स के नाम पर वसूली*


* संकट काल में पंचायत प्रतिनिधि द्वारा टेक्स के नाम पर वसूली*

अभनपुर
एक ओर जहां कोरोना संकट काल मे सरकार द्वारा  लॉक डाउन और 144 धारा के चलते  लोगो को सरकार द्वारा खाद्य सामग्री निःशुल्क वितरण  व अन्य सहयोग प्रदान कर जनता के प्रति आस्वस्त है। वही अभनपुर के ग्राम पंचायत पारागांव में ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों द्वारा संम्पति कर के नाम पर लोगो से वसूली  कर रहे है। ग्रामीणों ने बताया कि कोरोना संकट के चलते मजदूरी कार्य बंद है पर ग्राम पंचायत में टेक्स जमा करने के लिये मुनादी किया गया है। जिसके कारण पंचायत आकर संम्पति कर पटा रहे है। वही लोगो से पूछा गया कि मजदूरी कार्य बंद है और इस तरह से पंचायत द्वारा टेक्स वसूली करना क्या सही है तो लोगो ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र हैं और कोरोना महामारी के चलते मजदूरी कार्य बंद है और जीवन निर्वाह के लिए अभी खुद का किसानी ही कार्य है पर ऐसी परिस्थिति में पंचायत द्वारा  टेक्स बतौर रुपये जमा कराना अनुचित हैं।
इस सम्बंध में सरपंच गिरवर रात्रे से जानकारी  चाही तो गोलमोल जवाब दिया ,साथ ही अभनपुर  जनपद पंचायत के सीईओ एच आर बघेल को बताया गया तो कहा कि यह पंचायत प्रतिनिधि पर निर्भर है ।
कुल मिलाकर यही कहा जा सकता है कि ग्रामीण क्षेत्र के खेतिहर मजदूर वर्ग के लोगो को संकट काल मे ग्रामीण को एक कोरोना का संकट तो दूसरी ओर पंचायत द्वारा जारी किए गए सम्पत्ति कर टेक्स।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads