*नोबल कोरोना सर्वे कार्य मे अनुपस्थित अधिकारी-कर्मचारी के वेतन वृध्दि रोकने के साथ वेतन में भी होगी कटौती* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*नोबल कोरोना सर्वे कार्य मे अनुपस्थित अधिकारी-कर्मचारी के वेतन वृध्दि रोकने के साथ वेतन में भी होगी कटौती*

सर्वे कार्य मे अनुपस्थित अधिकारी-कर्मचारी के वेतन वृध्दि रोकने के साथ-साथ वेतन में भी होगी कटौती-कलेक्टर डॉ भारतीदासन 

 



रायपुर -
कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन ने  जोन आयुक्तों और इंसिडेंट कमांडर की बैठक लेकर जिले में नोबेल कोरोना वायरस की रोकथाम ,नियंत्रण एवं किसी भी आपातकालीन परिस्थिति से बचाव के लिए  संक्रमित लोगो की पहचान में तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है।इसमे किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज की जानकारी प्राप्त होने के बाद यथाशीघ्र कॉन्ट्रेक्ट ट्रेसिंग कर हाई रिस्क व्यक्तियों की जांच हेतु सैंपल लिया जाना है।इसके बाद ग्रिड प्रभारी,कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग टीम के सदस्यों से समन्वय कर जोन कमिश्नर और इंसिडेंट कमांडर को रिपोर्टिंग करेंगे।

    उन्होंने कहा कि कान्टेक्ट ट्रेसिंग सर्वे दल नियमित रूप से घरों में जाकर निर्धारित प्रारूप में जानकारी एकत्रित कर रहे है।
आम जनता से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि कॉन्ट्रेक्ट ट्रेसिंग दल जनता की सुरक्षा के लिए सर्वे कर रहे है।इस सर्वे कार्य मे जनता के सहयोग से प्रशासन का काम सुगम होगा।इस टीम द्वारा यह कार्य नियमित रूप से कोरोना संक्रमण समाप्त होने तक चलेगा।एकत्र किए गए जानकारी के आधार पर ही कार्ययोजना तैयार कर सकारात्मक कदम उठाए जा रहे है। इसी तरह संदेही कोरोना संक्रमितों का परीक्षण के लिए सैम्पल अधिक से अधिक एकत्रित करे, ताकि समय से इलाज प्रारम्भ किया जा सके।उन्होंने  टीम में जिनकी डयूटी लगी है,उनके अनुपस्थिति पर वेतन वृद्धि रोकने,वेतन कटौती और निलंबन की  कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

निगम आयुक्त श्री सौरभ कुमार ने कहा कि परिवार के गर्भवती महिला, बच्चों और बुजुर्गो की जानकारी के साथ-साथ अन्य बीमारी से ग्रसित लोगों की सम्पूर्ण जानकारी  एकत्रित करें। मास्क के बिना शहर में निकलने वालो पर कड़ी कार्रवाई नगर निगम और पुलिस विभाग द्वारा किया जाएगा।जिन लोगो का सर्वे दल में डयूटी लगी है,वे  गंभीरता से कार्य  करे।  परीक्षण करने वाली टीम परिवार और संपर्क में आए व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत जानकारी ले।जोनआयुक्त  प्रतिदिन इसकी समीक्षा करें।

इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री राजीव पाण्डेय,ग्रीड प्रभारी,जोन आयुक्त,इंसिडेंट कमांडर सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads