आंचलिक खबरें
छत्तीसगढ़
राजनीति
*निगम मंडल आयोगों में कम प्रतिनिधित्व से नाराज - ऋषि साहू*
शनिवार, 18 जुलाई 2020
Edit
*निगम मंडल आयोगों में कम प्रतिनिधित्व से नाराज - ऋषि साहू*
आरंग
कांग्रेस सरकार में साहू समाज को लगातार उपेक्षित करने से समाज में आक्रोश है। यही आक्रोश अब धीरे-धीरे सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आ रहा है साहू समाज के लोगों का कहना है कि कांग्रेस की सरकार बनाने में समाज का काफी योगदान रहा है। लेकिन सरकार बनने के बाद लगातार समाज को उपेक्षित किया जा रहा है। मंत्रिमंडल गठन के समय में भी दिग्गज वरिष्ठ विधायक को दरकिनार करते हुए केवल एक को ही स्थान दिया। राज्यसभा में भी समाज पुरजोर तरीके से मांग रखे थे वहां भी दरकिनार किया गया कांग्रेस द्वारा साहू समाज की उपेक्षा का सिलसिला यहां थमा नहीं पिछले पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बहुमत वाले 20 जिला पंचायतों में से एक भी जिला पंचायत अध्यक्ष का पद साहू समाज को नहीं दिया गया और अब संसदीय सचिव में भी नियुक्त किये गए 15 में साहू समाज से केवल 1 एवं निगम मंडल आयोग के 32 पदों में भी केवल 1 को ही स्थान दिया गया है। वही साहू समाज की तुलना में अनुसूचित जाति जनजाति, सामान्य एवं अल्पसंख्यक वर्ग से अधिक प्रतिनिधित्व दिया गया है। जिसको लेकर के समाज में लगातार आक्रोश पनपने लगा है जो सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आ रहा है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में साहू समाज की आबादी 22 प्रतिशत से भी अधिक है। जहा से केवल एक मंत्री के साथ केवल एक संसदीय सचिव एवं वही एक आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। वही 12 प्रतिशत वाले अनुसूचित जाति से दो मंत्री के साथ अब दो संसदीय सचिव एवं निगम मंडल आयोग में 2 अध्यक्ष बनाए गए हैं वही सामान्य वर्ग से तीन मंत्री एवं 4 संसदीय सचिव एवं 14 निगम मंडल आयोग अध्यक्ष बनाए गए हैं वहीं अनुसूचित जनजाति से चार मंत्री के साथ प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद के बाद अब 4 संसदीय सचिव एवं 5 निगम मंडल आयोग अध्यक्ष बनाया गया है यहां तक कि अल्पसंख्यकों को 3 निगम मंडल आयोग में अध्यक्ष पद मिले हैं अगर तुलनात्मक रूप से देखा जाए तो सरकार में साहू समाज का प्रतिनिधित्व काफी कम नजर आ रहा है। जिससे समाज के लोगों में कांग्रेस सरकार के प्रति मोहभंग होता नजर आ रहा है आने वाले समय में कांग्रेस के इन उपेक्षाओं के चलते कांग्रेस सरकार भारी भरकम नुकसान का सामना उठाना पड़ सकता है। साहू समाज के लोगों में कांग्रेस सरकार के प्रति असंतोष का भाव बढ़ता ही जा रहा है लोग सोशल मीडिया एवं विभिन्न माध्यमों से सरकार के प्रति अपना रोष प्रकट कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता ऋषि साहू ने कहा है कि समाज को बार-बार उपेक्षित करने से साहू समाज के युवाओं में भारी आक्रोश है एवं आने वाले समय में सरकार को समाज के उपेक्षा एवं नाराजगी का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

Previous article
Next article