*जंगली सूअर की आतंक को रोकने पुर्नेश साहू ने वन मंडल अधिकारी धमतरी को लिखा पत्र--मगरलोड* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*जंगली सूअर की आतंक को रोकने पुर्नेश साहू ने वन मंडल अधिकारी धमतरी को लिखा पत्र--मगरलोड*

जंगली सूअर की आतंक को रोकने  पुर्नेश साहू ने वन मंडल अधिकारी धमतरी को लिखा पत्र

राजेंद्र साहू मगरलोड


   कुंडेल के युवा नेता  पूर्णेश साहू ने  वन मंडल अधिकारी को क्षेत्र में हो रही घटना से जंगली सुअर की आतंक कि रोकथाम किए जाने के संबंध में वन मंडल अधिकारी  विधानसभा क्षेत्र कुरुद क्षेत्र क्रमांक 57 के अंतर्गत ग्राम कुण्डेल, मधुबन, मोतिमपुर, धौराभाठा, भोथा, हरदी, बेलौदी, खैरझीटी, मे जंगली सूअर का आतंक गांव में अधिक बढ़ गया है जिसके चलते क्षेत्र में भय का माहौल बना रहता है ।
जंगली सुअर के आतंक से गांव में काम करने वाले  किसान मजदूर  डर से  खेती किसानी कार्य कर रहे है  जिससे लोग  इलाके में अकेला घूमने में से  डर रहे है व  काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है । 
  वन मंडल अधिकारी  क्षेत्र में कुछ दिन पहले कुण्डेल की एक किसान चमरू कश्यप अपने खेत में काम करने गया था लेकिन वहा से आ रही जंगली सूअर चमरु कश्यप को अपना शिकार बनाकर घायल कर दिया जिसके चलते चमरू कश्यप का हाथ  टूट गया एवं पैर मे काफी चोट लगा है। इनके कारण उनकी आर्थिक स्थिति में काफी तकलीफ है ।
  वन मंडल अधिकारी  उसी हि दिन ग्राम खैरझिटी के नौ जवान युवक अपने किसी काम से जा रहा था जिसे रास्ते ही में  अपना शिकार बना लिया और गंभीर चोटें आई और करीब तीन-चार दिन बाद अस्पताल मे उनका मृत्यु हो गई।
  वन मंडल अधिकारी जी आप यहां बात को ध्यान में रखते हुए किसी भी हालात पर वन मंडल धमतरी के सहयोग से क्षेत्र की जांच कर उचित निर्णय ले ।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads