आंचलिक खबरें
क्षेत्रीय खबरें
छत्तीसगढ़
राजनीति
*सीएम को दी तीजा पोला पर्व की बधाई---विधायक धरसींवा*
मंगलवार, 18 अगस्त 2020
Edit
विधायक ने की अफवाहों से सावधान रहने की अपील
कहा तीजा पोला पर्व सावधानी का ध्यान रखते हुए मनाएं
सीएम को दी तीजा पोला पर्व की बधाई
सुरेन्द्र जैन सांकरा निको धरसीवां
धरसीवां क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती अनीता योगेंद्र शर्मा तीजा पोला पर्व की शुभकामनाएं देने मुख्यमंत्री निवास पहुची उन्होंने तीजा पोला पर्व की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को एवं क्षेत्रवासियों को बधाई एवं तीजा पोला पर्व को लेकर चल रही अफवाहों को लेकर चर्चा की ओर अफवाहों से सावधान रहने की लोगो से अपील की।
मुख्यमंत्री निवास में तीजा पोला पर्व मनाते हुए विधायक श्रीमती अनीता योगेंद्र शर्मा ने भगवान के चरणों मे पोला चढ़ाया इसके उपरांत महिला मित्र मंडली के साथ झूला झूलने का आनंद भी उठाया।
अफवाहों से रहें सावाधान
विधायक श्रीमती अनीता योगेंद्र शर्मा ने कहा कि कोरोना की आड़ में कुछ लोग प्रदेश की भूपेश सरकार को बदनाम करने तरह तरह के षड्यन्त्र रच रहे हैं और तीजा पोला पर्व को लेकर मनगढंत अफवाहें फैला रहे हैं उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी इस संबन्ध में बात की सरकार ने कभी भी किसी पर्व को नही मनाने की बात नही की है तीज त्यौहार हमारी प्राचीन छत्तीगढिया भारतीय संस्कृति का हिस्सा हैं हंसी खुशी हम त्योहार मनाएं लेकिन कोरोना संक्रमण को देखते हुए सावधानी पूर्वक ही मनाएं लापरवाही न करें ।
Previous article
Next article


