*परसदा हाईस्कूल में सायकल वितरण कार्यक्रम सम्पन्न--अभनपुर* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*परसदा हाईस्कूल में सायकल वितरण कार्यक्रम सम्पन्न--अभनपुर*

परसदा हाईस्कूल में सायकल वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

अभनपुर
 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसदा (सोंठ) में सरस्वती सायकल वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रतीराम साहू (उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी) एवं अध्यक्षता महेश्वरी तिलक राम साहू ने किया।वही विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्था के प्राचार्य एस के साव,शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष टिकेश्वर यादव उपस्थित थे।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा माँ सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित व श्रीफल फोड़कर किया गया। तत्पश्चात शाला के 29 छात्राओं को निशुल्क सरस्वती सायकल वितरण किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि रतीराम साहू ने कहा कि सरकार द्वारा बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए सभी हाई एवं हायर सेकंडरी में अध्यापन करने वाले कक्षा नवमीं के नियमित छात्राओं को निशुल्क सायकल वितरण किया जा रहा है जो काफी सार्थक प्रतीत हो रहा है।निश्चित ही सायकल पाकर बालिकाओं के समय व दूरी की बचत होगी व इस समय का सदुपयोग पढ़ाई में करेंगी तो उनका परीक्षा परिणाम काफी अच्छा आएगा। सायकल पाकर छात्राओं के चेहरे खिले हुए नज़र आई।टिकेश्वर यादव ने कहा कि इस सत्र बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है इनके लिए उन्होंने संस्था के प्राचार्य एवं शिक्षकों की सराहना की।इस अवसर पर डी के शुक्ला(प्राचार्य शा उ मा वि माना)  शिक्षक रमेश साहू,रघुनाथ यदु,सरपंच प्रतिनिधि तिलक राम साहू, उपसरपंच महेंद्र वर्मा,ओंकार यादव,योगेश यादव,पप्पू साहू,रोहित साहू,ध्रुव साहू,रूपेंद्र साहू,कैलाश साहू  व छात्राएं उपस्थित थे।* 
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads