*भाजपा द्वारा अटल जी के पुण्य तिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित--मगरलोड* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*भाजपा द्वारा अटल जी के पुण्य तिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित--मगरलोड*

भाजपा द्वारा अटल जी के पुण्य तिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित

राजेन्द्र साहू मगरलोड
भारत देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न से सम्मानित श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के द्वितीय पुण्य तिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा छाया चित्र पर माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया गया ।इस अवसर पर पूर्व पार्षद भवानी यादव ने अटल जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अटल जी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में और देहावसान 16 अगस्त 2018 में हुआ।आज हमारे भारत देश को नई ऊंचाई देने का सम्मान स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की देन है, और हमे आज उनके बताये आदर्शो पर चलकर एक सशक्त भारत के निर्माण में भूमिका निभाने की आवश्यकता है ।इस अवसर पर प्रमुख रूप से हेमलाल सिन्हा, मुरलीधर जगत, हेमप्रकाश साहू, विष्णु साहू, भगवान सिंह, घनश्याम साहू, मिलाप निषाद, मोहन दुबे, निखिल यादव, श्रीमति कविता यादव महिला मोर्चा उपाध्यक्ष,कुमारी पटेल, भारती पटेल, सरोज  सिन्हा, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।*
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads