*मेघा से मोहंदी गडडे युक्त मार्ग कब सुधरेगा,प्रशासन मौन__चेतन साहू--मगरलोड* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*मेघा से मोहंदी गडडे युक्त मार्ग कब सुधरेगा,प्रशासन मौन__चेतन साहू--मगरलोड*

मेघा से मोहंदी गडडे युक्त मार्ग कब सुधरेगा,प्रशासन मौन__चेतन साहू


राजेंद्र साहू मगरलोड
   प्रदेश की सरकार विकास की गाथा गाते नहीं थकते हैं ।चाहे वर्तमान सरकार हो या पहले कि सरकार हो मेघा से मोहंदी मार्ग हर साल रिपेयरिंग के बाद भी बरसात में बड़े बड़े गडडे युक्त बन जाता है। जिनसे आवागमन आम जनता को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। चुकी ये मुख्य मार्ग है हजारों मोटर गाड़ी बड़े बड़े हाईवे, बस ,चार पहिए वाहन निरन्तर इस मार्ग से गुजरता है । सिंगल रास्ता होने के कारण दोपहिया वाहनों को साइड देने बड़ी तकलीफ़ का सामना करना पड़ता है आए दिन कई घटनाएं से जूझना पड़ता है ।

 फिर भी क्षेत्र  की विधायक जनप्रतिनिधि तथा pwd के प्रशासनिक कर्मचारियों ने मौन धारण किए हुए है ।युवा नेता चेतन साहू  ने बताया कि कई बार युवा साथियों द्वारा लगातार सुधार की मांग किया गया है वर्तमान नगरी विधायक महोदया और धमतरी कलेक्टर महोदय को लिखित में ज्ञापन दिए 6 महीने हो गए इसके बाद भी सुधार नहीं हो रहा है शायद बड़ी घटना का इंतजार कर रहे है , अगर इस प्रकार हालत रहेगा है । तो आगे बढ़ा आंदोलन क्षेत्र वाशियो द्वारा किया जायेगा जिनके जिम्मेदारी प्रशासन की होगी, इसलिए इस जन समस्या के विषय को जनप्रतिनिधि और प्रशासन गंभीरता से लेवे और जल्द से जल्द मार्ग को सुधार कराया जाएं ताकि किसी प्रकार बड़ी दुर्घटना ना हो
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads