*संविदा स्वास्थ्य कार्यकर्ता को रिक्त पदों पर नियमित करें : संघ रायपुर * - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*संविदा स्वास्थ्य कार्यकर्ता को रिक्त पदों पर नियमित करें : संघ रायपुर *

संविदा स्वास्थ्य कार्यकर्ता को रिक्त पदों पर नियमित करें : संघ रायपुर

 राज्य कर्मचारी संघ ने स्वास्थ्य संचालनालय द्वारा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रिक्त पदों को लेकर जारी किए गए विज्ञापन पर आपत्ति दर्ज कराई है.संघ ने सरकार से वर्षों से कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कार्यकताओं को नियमित किए जाने की मांग की है.संघ के प्रदेशा महामंत्री अश्वनी कुमार चेलक और उपाध्यक्ष पूरन सिंह पटेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संविदा पर नियुक्त महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का शोषण किया जा रहा है  साथ ही कोरोना संकट काल मे अपनी परहवाह किये बिना लोगो की सेवा में लगातार तत्पर रहे महिला स्वास्थ्य कर्मियों की सरकार को सुध नही आई और . नियमित पदों पर नियुक्ति के लिए उनसे फिर से आवेदन मांगा जा रहा है . जबकि तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कांग्रेस की सरकार बनने पर बकायदा अपने चुनावी घोषणा पत्र में उल्लेख करते संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकताओं को नियमित करने का वादा किया था और जब सरकार पद में आते ही सरकार अपनी वादे भूले और. कांग्रेस की सरकार अब वादे से मुकर रही है . संघ ने स्वास्थ्य सचिव को ज्ञापन प्रेषित कर सभी संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकताओं को नियमित करने की मांग की है .
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads