आंचलिक खबरें
*महानदी में डूबने से बालक की मौत, दो किलोमीटर दूर मिला शव---मगरलोड*
रविवार, 23 अगस्त 2020
Edit
महानदी में डूबने से बालक की मौत, दो किलोमीटर दूर मिला शव
मगरलोड
करेली बड़ी के 9 वर्षीय बालक नदी में अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था। नदी में पानी तेज बहाव होने के कारण बह गया, जिसका शव बरामद कर लिया गया है।
चौकी प्रभारी लल्ला सिंह राजपूत ने बताया कि चौकी पारा के राजेश निषाद का 9 वर्षीय पुत्र धनंजय निषाद तीसरी कक्षा में पढ़ता है। वह अपने चार दोस्तों के साथ लगभग दोपहर 12 से 1 बजे के बीच महानदी में नहाने गया हुआ था। धनंजय पानी के तेज बहाव में बह गया। दोस्तों ने धनंजय के पानी डूबने की जानकारी परिजनों को दी। एएसआई नेहरू साहू स्टाफ एवं ग्रामीणों की मदद से तलाश में जुटे हुए थे। लगभग 4 घंटे की मशक्कत के बाद 2 किलोमीटर दूर खट्टी एनिकट के पास बच्चे का शव मिला। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
Previous article
Next article
