*सचिव संघ मगर लोड द्वारा जनपद अध्यक्ष ज्योति दिवाकर ठाकुर को सौंपा ज्ञापन----मगरलोड* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*सचिव संघ मगर लोड द्वारा जनपद अध्यक्ष ज्योति दिवाकर ठाकुर को सौंपा ज्ञापन----मगरलोड*

सचिव  संघ मगर लोड द्वारा जनपद अध्यक्ष ज्योति दिवाकर ठाकुर को सौंपा ज्ञापन 

राजेंद्र साहू मगरलोड

  प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में विचरण करने वाले पशु को गौठान तक पहुंचाने की जिम्मेदारी शासन द्वारा पंचायत सचिव को आदेश दिया गया है।  उस आदेश को निरस्त करने की मांग को लेकर जनपद अध्यक्ष ज्योति दिवाकर ठाकुर को सचिव संघ मगरलोड के तरफ से अध्यक्ष हेमलाल यादव के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया।  सचिव संघ मगरलोड का कहना है की,पंचायत सचिवों के पास अपने मूल विभाग के कार्य के साथ लगभग 23 विभागों का कार्य रहता है।  जिसके कारण पंचायत सचिवों को दिन-रात कार्य करना होता है और तो और ग्रामीण क्षेत्र में खुलेआम विचरण कर रहे पशुधन को अखिर पंचायत सचिव द्वारा गौठान तक कैसे पहुचाया जा सकता है।यदि पंचायत सचिव पूरा दिन खुले में विचरण कर रहे पशुधन को खोजने में लगा रहे तो,सचिव पंचायत कार्यालय में कितना समय देगा और क्या कुछ कार्य कर पायेगा इस उद्देश्यों को लेकर सचिव संघ मगरलोड द्वारा आदेश पर संशोधन करने के मांग को लेकर जनपद सी,  ई , ओ बरन मंडावी के नाम से जनपद में लिखित में ज्ञापन दिया एवं  जनपद अध्यक्ष ज्योति दिवाकर ठाकुर को ज्ञापन सौंपा गया।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads