*नवोदय क्रांति पी एल सी-- अभनपुर* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*नवोदय क्रांति पी एल सी-- अभनपुर*

नवोदय क्रांति पी एल सी अभनपुर(रायपुर) द्वारा ऑनलाइन गीत, कविता, भाषण, चित्रकला और ज्ञानवर्धक प्रश्नोंत्तरी का आयोजन 
अभनपुर

 नवोदय क्रांति पी एल सी अभनपुर(रायपुर) द्वारा ऑनलाइन गीत, कविता, भाषण, चित्रकला और ज्ञानवर्धक प्रश्नोंत्तरी का आयोजन किया गया। यह कर्यक्रम प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक तीन स्तरों में हुआ। इस कार्यक्रम में लगभग 3000 बच्चों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अभनपुर आदरणीय मोहम्मद इकबाल एवम बी आर सी सी अभनपुर श्री भागीरथी बघेल द्वारा हस्ताक्षरित प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया एवम उनके द्वारा सभी  प्रतिभागियों को बधाई दिया गया। आदरणीय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अभनपुर एवं बी आर सी सी अभनपुर द्वारा नवोदय क्रांति पी एल सी अभनपुर के सदस्यों हेमन्त साहू, बसंत दीवान, नागेन्द्र कंसारी, दीपक ध्रुवंषी, ऋषि पांडे, उकेश तारक, गिरधर राम साहू, गौरव पंचभाई, राजेन्द्र निषाद, खेमराज कुम्भकार, प्रेमलता साहू, सोमा बनिक सभी की हार्दिक सराहना की गई।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads