प्रशासन
*एक्टिव सर्वीलान्स दल का करें सहयोग और उनके द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्नो की दें, सही जानकारी -कलेक्टर डाॅ भारतीदासन*
सोमवार, 24 अगस्त 2020
Edit
*एक्टिव सर्वीलान्स दल का करें सहयोग और उनके द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्नो की दें, सही जानकारी -कलेक्टर डाॅ भारतीदासन*
रायपुर
डाॅ.एस.भारतीदासन ने कोरोना संक्रमण के रोकथाम एवं नियन्त्रण के लिए एक्टिव सर्वीलान्स दलों का पूर्ण सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि कोरोना के लक्षणों वाले, वृद्ध अथवा किसी प्रकार की गंभीर बीमारी हिस्ट्री वाले लोगों को कोरोना वायरस से अधिक खतरा रहता है। इसलिए उनकी समय से पहचान बहुत जरूरी है। जिले में इस काम के लिए एक्टिव सर्वीलान्स दल गठित किये गए हैं, जो घर घर जाकर लोगों से जानकारी प्राप्त करते हैं। साथ ही दलों को पल्स ऑक्सीमीटर भी दिया गया है। जिससे किसी लक्षणयुक्त, वृद्ध अथवा गंभीर बीमारी हिस्ट्री वाले एवं अन्य संभावित व्यक्तियों के ऑक्सीजन लेवल और पल्स रेट नापा जाना है। 90 से कम ऑक्सीजन लेवल होने या सामान्य अवस्था मे पल्स रेट 72-90 रेंज से बाहर होने पर ऐसे व्यक्ति का शीघ्र कोविड-19 टेस्ट कराया जाएगा। कोरोना की इस जंग मे हम तभी सफल होंगे जब कोई जानकारी छुपाएगा नहीं।
एक्टिव सर्वीलान्स दल द्वारा विशेष रूप से ऐसे लोगो की जानकारी एकत्रित की जाती है, जो किसी अन्य गंभीर बीमारी से ग्रसित हो, बुजुर्ग, गर्भवती महिला, श्वास से संबंधित बीमारी, शुगर, उच्च एवं निम्न रक्तचाप, तथा घर में दस वर्ष से कम उम्र के छोटे बच्चो की विस्तार पूर्वक जानकारी ली जाती है। सभी से अपील है कि एक्टिव सर्वीलान्स दलों के आने पर उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार करें और उनके द्वारा वांक्षित जानकारी सही सही दें। कोई जानकारी छुपाना या गलत जानकारी देना एपिडेमिक एक्ट, 1897 के अधीन दण्डनीय अपराध है तथा आपके या आपके परिवार के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक भी हो सकता है।
Previous article
Next article
