आंचलिक खबरें
*विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव मगरलोड के दौरा में रहे किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण--मगरलोड*
बुधवार, 19 अगस्त 2020
Edit
विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव मगरलोड के दौरा में रहे किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण
राजेंद्र साहू मगरलोड
छग सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं में शामिल छत्तीसगढ़ की चार चिन्हारी नरवा, गरूवा, घुरूवा और बाड़ी के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में काफी तत्परता दिखाते हुए शासन-प्रशासन ने जिले के ग्रामीण अंचलों में विकास कार्य योजना तैयार कर इसके लिए राशि भी स्वीकृत कर दी है और अब इस कार्य का भूमिपूजन की कवायद भी प्रारंभ हो चुका है।
इसी कड़ी में दिन बुधवार को सिहावा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉक्टर लक्ष्मी ध्रुव विकासखंड मगरलोड के दौरान में रहे और ग्राम पंचायत कमरौद के आश्रित ग्राम चारभाठा में एवं भरदा और बुढ़ाराव में गौठान निर्माण का विधिवत भूमि पूजन एवं पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक लक्ष्मी ध्रुव, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश साहू,विधायक प्रतिनिधि सुरेन्द्र धनंजय मगरलोड, ज्योति दिवाकर ठाकुर कमलेश बंजारे, दिलीप सोनी , नीतू खिलावन साहू सर्वेश बाफना , गिरीश साहू सरपंच सचिव उपस्थित रहे
Previous article
Next article

