*कोरोना काल मे इनोवेटिव तरीके से पढ़ाने वाले शिक्षकों का हुआ सम्मान__अभनपुर* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*कोरोना काल मे इनोवेटिव तरीके से पढ़ाने वाले शिक्षकों का हुआ सम्मान__अभनपुर*

कोरोना काल मे इनोवेटिव तरीके से पढ़ाने वाले शिक्षकों का हुआ सम्मान

अभनपुर- 
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनपद पंचायत अभनपुर एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी के संयुक्त तत्वाधान में अभनपुर ब्लॉक के ऐसे शिक्षकों का सम्मान किया गया जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अपना विशेष योगदान दिया है साथ ही कोरोना महामारी के कारण स्कूल बंद होने के बाद भी विभिन्न तरीके जैसे- पढ़ाई तुंहर दुवार के अंतर्गत ऑनलाइन पढ़ाई,मोहल्ला कक्षा , बुलटू के बोल एवं विभिन्न नवाचारी तरीके से बच्चों को शिक्षा दे रहे है वही नवोदय क्रांति पीएलसी अभनपुर के द्वारा मिसकाल गुरुजी कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमे बच्चे के किसी भी विषय से संबंधित समस्याओं के लिए शिक्षकों के समूह ने ग्रुप बनांकर बच्चों की समस्याओं का समाधान कर रहे है ।


 ऐसे ही अभनपुर ब्लॉक  एक्टिव शिक्षकों को सीईओ जनपद पंचायत अभनपुर एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी अभनपुर द्वारा सम्मानित किया गया सम्मानित होने वाले शिक्षकों में हेमन्त कुमार साहू शासकीय कन्या उ.मा. विद्यालय अभनपुर , दीपक ध्रुवंशी प्राथमिक शाला बिरोदा, बसंत कुमार दीवान पूर्व माध्यमिक शाला चेरिया, टिकेंद्र साहू पूर्व माध्यमिक शाला टेकारी,श्रीमती उषा शर्मा उ.मा. विद्यालय रवेली,यशवंत गायकवाड़ पूर्व माध्यमिक  शाला सिवनी,वंदना साहू प्राथमिक शाला रवेली,प्रतिमा अगलावे उ.मा. विद्यालय सिवनी,मनोज कुमार साहू उ.मा. विद्यालय छछानपैरी , संतोष सोनवानी पूर्व माध्यमिक शाला धुसेरा,स्मिता शर्मा उ.मा. विद्यालय खोला एवं पुनारद साहू प्राथमिक शाला गोबरा को सम्मानित किया गया । इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष खेमराज कोसले,जनपद अध्यक्ष देवनंदिनी साहू, उपाध्यक्ष राजू बारले,विकासखंड शिक्षा अधिकारी मोहम्मद इकबाल, विकासखंड स्रोत समन्वयक भागीरथी बघेल , समस्त जनपद सदस्य अभनपुर एवं समस्त संकुल समन्वयक अभनपुर की उपस्थिति रही।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads