*कोरोना रथ से करेंगे सभी को जागरूक, औषधीय पौधों का होगा निशुल्क वितरण*---कलेक्टर रायपुर* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*कोरोना रथ से करेंगे सभी को जागरूक, औषधीय पौधों का होगा निशुल्क वितरण*---कलेक्टर रायपुर*


विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा के साथ रोटरी, जेसीज़, लायंस पदाधिकारी मिले कलेक्टर से 

कोरोना मुक्ति अभियान में देगे अपनी भागीदारी, कोविड टेस्ट हेतु ऐन्टीजन किट भेंट करेंगे जिला प्रशासन को

 कोरोना रथ से करेंगे सभी को जागरूक, औषधीय पौधों का होगा निशुल्क वितरण 

 रायपुर
कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए ज़िला प्रशासन के जन-जागरुकता कार्यक्रम में सहभागिता प्रदान करने रायपुर ग्रामीण के विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा की पहल पर रोटरी, लायंस व जेसीज़ जैसे सामाजिक संगठन के पदाधिकारी कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन के साथ बैठक कर अपनी भावी गतिविधियों की रूपरेखा से अवगत कराया। कलेक्टर डॉ. भारतीदासन की पहल पर इन संगठनों ने अधिकाधिक कोविड परीक्षण सुनिश्चित करने पर्याप्त मात्रा में एन्टीजन किट, ऑक्सी पल्स मीटर भी जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने स्वयं भी पहल का निर्णय लिया है। बैठक में पी.सी.सी.एफ. श्री राकेश चतुर्वेदी भी साथ थे।
                  इन संगठनों द्वारा संचालित कोरोना जागरुकता रथ में मास्क वितरण के साथ ही गिलोय, अडूसा जैसे वनौषध पौधों का वितरण भी किया जाएगा, जो शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक है। जिला पंचायत के सी.ई.ओ. डॉ. गौरव कुमार सिंह के सुझाव पर ये संगठन हर वार्ड में जाकर सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाने, अस्वस्थता की स्थिति में तत्काल चिकित्सक से परामर्श लेने लोगों को समझाइश देंगे। ज्ञात हो कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु गत दिवस आयोजित मंत्री स्तरीय बैठक में व्यापक जन-जागरुकता पर विशेष जोर दिया गया था। बैठक के संगठनों ने निर्णय लिया ही कि वे वार्ड वार जिम्मेदारी लेकर जिला प्रशासन के जन-जागरूकता कार्यक्रम को घर-घर तक पहुंचाकर पहुचाएंगे। बैठक में डीएफओ बीएस ठाकुर, अपर कलेक्टर एनआर साहू, रायपुर स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक जनसंपर्क आशीष मिश्रा, सहायक परियोजना अधिकारी चुन्नीलाल शर्मा, जेसी राजेश अग्रवाल, डॉ. एसके शर्मा, डीके मोहंती, बीएन राव, दीपक श्राफ, शशि बरवंडकर, राज दुबे, सुबोध तोले, विश्वनाथ मुखर्जी, अनूप चंद, अभिषेक सरावगी, मुनीश सग्गर, रिदुल शर्मा, अमित अग्रवाल सहित संस्थाओं के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads