*पढ़ाई तुंहर पारा योजना में परसदा विद्या मंदिर संकुल अभनपुर ब्लॉक में सबसे आगे---अभनपुर* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*पढ़ाई तुंहर पारा योजना में परसदा विद्या मंदिर संकुल अभनपुर ब्लॉक में सबसे आगे---अभनपुर*

पढ़ाई तुंहर पारा योजना में परसदा विद्या मंदिर संकुल अभनपुर ब्लॉक में सबसे आगे

दीपक वर्मा
अभनपुर
कोविड 19 महामारी के बढ़ते प्रकरणों के बीच शासन बच्चों की पढ़ाई के प्रति बेहद गम्भीर है।
एक तरफ पूरी सावधानी बरती जा रही है कि हर प्रकार से सोशल डिस्टेंसिंग व स्वच्छता के मापदंडों  का पालन हो और कोरोना के प्रसार को रोका जा सके। उसी बीच दूसरी ओर विद्यालय बन्द होने की वजह से बच्चों के पढ़ाई में हो रहे नुकसान की भरपाई के लिए भी सभी स्तर पर शासन गम्भीरता से कदम उठा रही है।
सारे शिक्षको को लगातार विभिन्न माध्यमो से प्रेरित किया जा रहा है कि उनके सहयोग से ऑनलाइन पढ़ाई का लाभ बच्चों को मिले और ऑनलाइन पढ़ाई से वंचित बच्चों को ऑफ लाइन मुहल्ला क्लास बुलटू के बोल व लाउड स्पीकर के माध्यम से पढ़ाकर बच्चों को मदद की जा सके।

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के अभनपुर ब्लॉक अध्यक्ष व परसदा संकुल के समन्वयक बुद्धेश्वर बघेल ने बताया कि विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मोहम्मद इकबाल विकास खण्ड स्रोत समन्वयक बी आर बघेल के कुशल नेतृत्व में अभनपुर विकास खण्ड में ऑनलाइन व ऑफ लाइन क्लास की संख्या लगातार बढ़ते क्रम में है।
कोविड 19 के विभिन्न मापदंडों का पालन करते हुए शिक्षकों द्वारा  बच्चों के भविष्य को संवारने लगातार प्रयास जारी है।
इस बीच परसदा संकुल के विभिन्न संस्थाप्रमुखगण प्रतिमा अग्रवाल प्राचार्य रवेली प्रदीप कुमार सोनी प्राचार्य परसदा व सभी प्रधानपाठकगण मोतीलाल निषाद मन्नूलाल साहू शत्रुहन भट्ट हलालखोर साहू परमानन्द साहू अभयराम देवांगन दिनेश कुर्रे नरेश यादव लक्षमेंद्र साहू मनोज कुमार साहू एकलब्य मेश्राम पालको से संपर्क कर अधिक से अधिक बच्चों को लाभ दिलाने में प्रयासरत हैं। साथ ही संकुल के सभी शिक्षको द्वारा अपने संस्थाप्रमुखगण के मार्गदर्शन में सराहनीय कार्य किया जा रहा है।
बुद्धेश्वर बघेल ने बताया कि वर्तमान में पूरे संकुल स्तर पर 57 मुहल्ला क्लास लगाया जा रहा है जिसमे शिक्षको के अलावा विभिन्न शिक्षामित्रों की भी सेवाएं ली जा रही हैं जो हमारे शिक्षको द्वारा प्रेरित किये गए हैं।
सभी के सामूहिक प्रयास से इस महामारी के समय विकास खण्ड में अधिकतम बच्चों को पढ़ाई का लाभ दिलाने के मामले में परसदा विद्या मंदिर संकुल 17 संकुलों में अग्रणी है। इस उपलब्धि हेतु संकुल समन्वयक बुद्धेश्वर बघेल समस्त संस्थाप्रमुखगण व शिक्षकवृन्द को विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मोहम्मद इकबाल विकासखंड स्रोत समन्वयक बी आर बघेल सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र वर्मा सम्माननीय जनप्रतिनिधिगण छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएसन के जिलाध्यक्ष  ओ पी सोनकला संभाग प्रभारी देवनाथ साहू प्रदेश संगठन मंत्री योगेश सिंह महामंत्री अंजुम शेख  विभिन्न शिक्षकगण ने सराहना की है।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads