आंचलिक खबरें
क्राइम
क्षेत्रीय खबरें
घटना-दुर्घटना
नगर प्रशासन
*घर वालों से नाराज होकर हाइटेंशन पोल पर चढ़ गया नाबालिग-रायपुर*
गुरुवार, 13 अगस्त 2020
Edit
घर वालों से नाराज होकर हाइटेंशन पोल पर चढ़ गया नाबालिग, तेज धमाके के साथ झुलसकर गिरा नीचे, इलाज के दौरान मौत
तस्वीर रायपुर के गुढ़ियारी इलाके की है। जब युवक पोल पर चढ़ा तब किसी का ध्यान उस पर हीं गया। वह बार-बार कूदने की धमकियां दे रहा था।
- नीचे खड़ी पुलिस और आम लोग करते रहे नीचे उतरने के लिए मिन्नतें
- लोगों ने मोबाइल पर कैद किए घटना के वीडियो, पुलिस लेकर गई अस्पताल
तस्वीर रायपुर की है। अस्पताल में उपचार के दौरान घायल की मौत हो गई।
पास ही खड़े पुलिस जवान भागकर युवक के करीब गए। उसके कपड़े और त्वचा जल चुके थे। शरीर से धुआं निकल रहा था। पुलिस जवानों की टीम उसे लेकर कोटा के एक प्राइवेट अस्पताल गई। युवक की स्थिति फिलहाल बेहद गंभीर थी। युवक का नाम रवि यादव बताया गया। इस लड़के के साथ परिवार के लोगों की बहस हो गई थी। इसके बाद घर के पास ही बने पोल पर यह चढ़ गया। रवि नशे में भी था। पुलिस इस घटना के संबंध में और पूछताछ परिजनों से कर रही है।
Previous article
Next article
