कोरोना
*प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 2100, मौत का आंकड़ा 24, संक्रमण से राजधानी में कुल 10 लोगों की मौत*
सोमवार, 7 सितंबर 2020
Edit
प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 2100, मौत का आंकड़ा 24, संक्रमण से राजधानी में कुल 10 लोगों की मौत
प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आज प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 2100 पहुंच चुका है। अगर मरने वालों की बात करें तो संक्रमण की वजह से रविवार को 24 लोगों ने अपनी जान गवाई है। वही स्वस्थ होकर 711 लोग अपने घर पहुंच चुके हैं।
राजधानी रायपुर सबसे ज्यादा प्रभावित
राजधानी रायपुर में कोरोना संक्रमण ने अपनी रफ्तार तेज कर ली है आज रायपुर में 711 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि की गई। रविवार को कुल 10 लोगों की मौत हो गई। रायपुर में टोटल एक्टिव मरीजों की संख्या 9574 है। संक्रमण की वजह से कुल मरने वाले की संख्या 73 है। बता दे पूरे प्रदेश में राजधानी रायपुर कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित है।
यह रहा जिलेवार आंकड़ा
रायपुर से से 711, बिलासपुर से 203, राजनांदगांव से 182, रायगढ़ से 167, महासमुंद से 125 दुर्ग से 109, बस्तर से 86, जांजगीर चांपा से 64, बलौदाबाजार से 53, दंतेवाड़ा से 48, बालोद से 41, कांकेर से 35, सुकमा से 31, सूरजपुर से 28, सरगुजा व कोण्डागांव से 26-26, कोरबा से 25, बेमेतरा से 24, कबीरधाम व गरियाबंद से 22, धमतरी से 16, बलरामपुर से 14, बीजापुर से 12, जशपुर से 11, कोरिया व नारायणपुर से 06-06, अन्य राज्य से 07 मरीज़ शामिल है
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन कुछ इस प्रकार है देखिए
Previous article
Next article



