*आज छत्तीसगढ़ में 2,736 नए कोरोना मरीज, 28 की मौत, राजधानी में 958 नये मरीज*
आज छत्तीसगढ़ में 2,736 नए कोरोना मरीज, 28 की मौत, राजधानी में 958 नये मरीज
छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती ही जा रही है, आज भी छत्तीसगढ़ में 2,736 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है, साथ ही आज 28 लोगों ने कोरोना से अपनी जान भी गवाई है,आज 2,437 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया है, प्रदेश में अब कोरोना मरीजों का कुल आंकड़ा 90917 हो गया है, जिनमें से अभी 38198 मरीज अभी एक्टिव है।
जिलेवार आंकड़ों में राजधानी में पिछले 24 घंटे में 958 नये मरीज मिले हैं, वहीं दुर्ग में 418, रायगढ़ में 197, बलौदाबाजार में 125, महासमुंद में 105, सुकमा से 86, बिलासपुर से 83, सरगुजा से 79, दंतेवाड़ा से 78, धमतरी से 77, बालोद से 70, मुंगेली से 67, कांकेर से 60, बस्तर से 59, जशपुर से 48, कोरबा से 46, राजनांदगांव से 40, सूरजपुर से 36, जांजगीर से 26, नारायणपुर से 24, बेमेतरा, गरिया से 21-21, बलरामपुर से 5 और कबीरधाम से 4 मरीज मिले हैं।
मौत के आंकड़े की बात करें तो रायपुर में 14 मौत हुई है, वहीं सरगुजा में 3, दुर्ग में 2, गरियाबंद में 3, महासमुंद में 2, राजनांदगांव में 1, मरवाही में 1 और कोंडागांव में 1 मौत हुई है।
