*छत्तीसगढ़ में आज 3842 नए मरीजों की पुष्टि , 17 संक्रमितों की मौत , 2614 डिस्चार्ज* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*छत्तीसगढ़ में आज 3842 नए मरीजों की पुष्टि , 17 संक्रमितों की मौत , 2614 डिस्चार्ज*

छत्तीसगढ़ में आज 3842 नए मरीजों की पुष्टि , 17 संक्रमितों की मौत , 2614 डिस्चार्ज



छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 3842 नए मामले सामने आए हैं और 2614 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं आज 17 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।



मिली जानकारी के अनुसार आज मिले नए मरीजों में से रायपुर से 672, दुर्ग से 436, जांजगीर से 334, राजनांदगांव से 309, बिलासपुर से 302, कोरबा से185, रायगढ़ से 168, बस्तर से 163, बीजापुर से 145, दंतेवाडा से 133, धमतरी से 118, नारायणपुर से 91, बालोद से 90, कवर्धा से65, सुकमा से63, कांकेर से 63, बलौदाबाजार से 62, सूरजपुर से 62, सरगुजा से 62, बेमेतरा से 56, मुंगेली से 51, कोंडागांव से 47, कोरिया से 43, गरियाबंद से 38, गौरेला सेपेंड्रा सेमरवाही से 35, जशपुर से 30, बलरामपुर से 15, महासमुंद से 3 और अन्य राज्य से 1 मरीज शामिल हैं।

बता दें कि प्रदेश अब तक सामने आए कुल 81617 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 44392 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 645 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 36580 मरीजों का उपचार जारी है।






कुल 3,842 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई वहीं आज कुल स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/ रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 3,281 है।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/NsYMVUQKmT


— Health Department CG (@HealthCgGov) September 18, 2020


Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads