*वाह री पुलिस ! 4 और 6 साल के बच्चों पर की FIR , वजह जानकर हो जाएंगे हैरान* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*वाह री पुलिस ! 4 और 6 साल के बच्चों पर की FIR , वजह जानकर हो जाएंगे हैरान*

 वाह री पुलिस ! 4 और 6 साल के बच्चों पर की FIR , वजह जानकर हो जाएंगे हैरान



मैनपुरी

 बड़े-बड़े अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में नाकाम रहने वाली यूपी पुलिस की एक और करतूत सामने आई है। मैनपुरी में पुलिस ने 4 और 6 साल के दो मासूमों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जिसके चलते पीड़ित बच्चों की मां ने सूूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है।


‌बता दें कि पूरा मामला मैनपुरीं के थानां किशनी क्षेत्र के ग्राम बसैत का है।
जहां आपसी बंटवारे को लेकर हुई कहासुनी को लेकर गांव निवासी अंशुल चतुर्वेदी का अपने सगे भाई चक्रेश उर्फ मोनू चतुर्वेदी का छत का लेंटर काटने को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद अंशुल चतुर्वेदी की पत्नी रीतू चतुर्वेदी ने अपने देवर के अलावा देवरानी संगीता और उनके दोनों मासूम पुत्रो के नाम तहरीर लिख के पुलिस को शिकायत दी जिसमें दो मासूम ओमजी उर्फ आदर्श चतुर्वेदी उम्र 4 वर्ष व आयुष उर्फ कन्हैया चतुर्वेदी उम्र 6 वर्ष लाठी डंडों से मारपीट व ईंट पत्थर चलाए जाने की बात कह कर आरोप लगाते हुए धारा 336 323 504 506 आईपीएस की संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली और गिरफ्तारी के लिए जुट गई है।

वहीं मोनू चतुर्वेदी उर्फ़ चक्रेश चतुर्वेदी का आरोप हैं कि पुलिस ने बिना कोई जांच किए उसके ऊपर व उसके मासूम नाबालिग बच्चों के ऊपर बिना कोई जांच किए मारपीट की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया। गौर करने की बात पुलिस ने शिकायती पत्र तो ले लिया, लेकिन घटना स्थल पर जाकर जांच करना जरूरी नहीं समझा। और बिना जांच किए ही पति पत्नी और दो मासूमों पर मुकदमा दर्ज कर दिया। अब पुलिस की इस कार्रवाई से साफ जाहिर होता हुआ दिख रहा है कि शिकायतकर्ता और पुलिस की सांठगांठ से पूरी कार्रवाई की गई होगी।

इस संबंध में पीड़ितों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर न्याय की गुहार की है। वहीं समाजवादी पार्टी के क्षेत्रीय विधायक बृजेश कठेरिया ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि यूपी की पुलिस मनमानी और लापरवाही करती है। यह किसी से छुपा नहीं है पूरे यूपी में यह लापरवाही चल रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री को घेरे में लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी की भी ठोको नीति चल रही है, जिसको भी पकड़ो ठोक दो जिसे जनता परेशान है।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads