*मौत से 85 साल पहले ही दी थी साल 2020 के तबाही की चेतावनी, सच हो रही हैं बाबा वेंगा की भविष्यवाणी* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*मौत से 85 साल पहले ही दी थी साल 2020 के तबाही की चेतावनी, सच हो रही हैं बाबा वेंगा की भविष्यवाणी*

मौत से 85 साल पहले ही दी थी साल 2020 के तबाही की चेतावनी, सच हो रही हैं बाबा वेंगा की भविष्यवाणी





  • Prediction On 2020 :
  •  बाबा वेंगा ने वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुए आतंकी हमले समेत राजकुमारी डायना की मौत की भविष्यवाणी की थी
  • बाबा वेंगा ने एक तूफान के दौरान अपनी आंखें खो दी थी, तभी से उनमें ये दिव्य शक्तियां आईं

 साल 2020 लोगों के लिए बहुत खराब जा रहा है। एक तरफ जहां कोरोना ने आतंक मचा रखा है। वहीं चीन-भारत के रिश्तों में भी तनाव बढ़ता जा रहा है। साल का आधा पखवारा लगभग खत्म हो चुका है, लेकिन महामारी (Coronavirus Pandemic) थमने के बजाय लगातार बढ़ती जा रही है। सितंबर में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले आ रहे हैंं ऐसे में 2020 को लेकर हुई बाबा वेंगा (Baba Vanga Predictions) की भविष्यवाणी सही साबित होती दिख रही है। उन्होंने अपनी मौत से 85 साल पहले ही इस तबाही की चेतावनी दे दी थी। आज इसका जीता जागता सबूत सबके सामने है।
12 साल की उम्र में अपनी आंखें खो देने वाले बाबा वेंगा ने वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुए आतंकी हमले, राजकुमारी डायना की मृत्यु और प्राकृतिक आपदा जैसी कई घटनाओं की सटीक भविष्यवाणी की थी। उन्होंने ही साल 2020 के बारे में भी कहा था कि इस वर्ष भयंकर तबाही मचेगी। उन्होंने धरती पर जल प्रलय आने, यूरोपीय देशों में मुस्लिम कटरपंथी के चरम पर होने, महामारी के प्रकोप और विरोधी देशों से तल्खी आदि की बात कही थी। मौजूदा हालात को देखते हुए ये सब सच लग रहे हैं। उन्होंने इस बात के लिए भी लोगों को चेताया कि आने वाले साल में देश में धर्म के आधार पर विभाजन हो सकता है।
बाबा वेंगा ने यह भी कहा था कि साल 2020 (Year 2020) में चीन मुख्य महाशक्ति बनकर उभरेगा। उसके अलावा भारत और रूस भी दुनिया पर राज करेंगे। चीन की बढ़ती ताकत और दूसरे देशों के प्रति दखलअंदाजी को देख इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। मालूम हो कि बाबा वेंगा बुल्गारिया के रहने वाले थे। उनका असली नाम वेंगेलिया पांडेवा दिमित्रोवा था। उनका जन्म सन् 1911 में हुआ था। उन्होंने 12 वर्ष की उम्र में ही एक तूफान के दौरान अपनी दोनों आंखें खो दी थी। इसके बाद उन्हें इस बात का अहसास हुआ कि वह भविष्य की घटनाओं को देख सकती हैं। साल 1966 में उनकी मौत हो गई थी। मृत्यु से पहले उन्होंने करीब 100 भविष्यवाणियां की थी।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads