*हाथियों का आतंक,ग्रामीण कर रहे रतजगा*
हाथियों का आतंक,ग्रामीण कर रहे रतजगा
अभिमन्यू नेताम कुरूद
जिले के मगरलोड विकासखंड क्षेत्र के जंगल में चंदा हाथियों का दल डेरा जमाया हुआ है.यह दल अब किसानों की धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहा है। इससे गांव के किसान परेशान हैं, वहीं वन विभाग का इस ओर कोई ध्यान नहीं है.जिससे वन विभाग हाथियों को खदेड़ने में नाकाम साबित हो रहा है.
बता दे कि क्षेत्र के ग्राम खड़मा के ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों का दल गांव के लगभग 50 किसानों की सौ एकड़ से अधिक धान की फसल को रौंदकर खराब कर चुका है। जिसके चलते ग्रामीण शाम को मशाल लेकर हाथियों को भगाने का प्रयास करते हैं लेकिन वे भाग नहीं रहे हैं। जिससे जान का खतरा भी बना हुआ है! ग्रामीणों और किसानों का कहना है कि उन्होंने इसकी जानकारी 9 सितंबर को तहसीलदार और पुलिस थाने में देते हुए शासन से फसल की मुआवजे की मांग की है। किसानों का कहना है कि हाथियों को खदेड़ने के लिए वन विभाग के द्वारा कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। जबकि हाथियों द्वारा किये गए फसल नुकसान के बदले मुआवजा बेहद ही कम मिलता है।
बता दे कि इसके पूर्व भी गरियाबंद से होते हुए 21 हाथियों का दल धमतरी जिले के मगरलोड क्षेत्र पहुंच गया था.जो पुनः घूमते घुमाते फिर एक बार यह हाथियों का दल धमतरी पहुँच गया है.क्षेत्र में हाथी पहुंचने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. 21 हाथियों का झुंड गरियाबंद जिले से होते हुए मगरलोड क्षेत्र के उत्तर सिंगपुर वन क्षेत्र में पहुंच चुका है.जो कि यह हाथियों का दल पहले किसी भी प्रकार का नुकसान नही किया था जो कि अब खड़ी फसल को नुकसान कर रही है.जो किसानों के लिए चिंता का विषय बन गया है।


