*पुलिसकर्मी की दादागिरी,पेट्रोल पम्प कर्मचारी को मारा थप्पड़*
पुलिसकर्मी की दादागिरी,पेट्रोल पम्प कर्मचारी को मारा थप्पड़
अभिमन्यु नेताम,कुरूद
आए दिन कुछ पुलिसकर्मियो की दादागिरी की खबरे सामने आती रहती है.कुछ ऐसा ही एक मामला धमतरी जिले में भी आया है.यंहा एक पुलिस आरक्षक ने पंट्रोल पंप पर दादागिरी दिखाते हुए वंहा के एक कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया साथ ही पंट्रोल पंप के मैनेजर का कालर भी पडक कर धमकी देने लगा आरक्षक का ये पू करतूत वंहा लगे सीसीटीवी कैमेरे में कैद हो गई है.वही पेट्रोल पंप के पीडित कर्मचारी ने इसकी शिकायत भखारा थाना में किया है.
दरअसल बीते रात भखारा के सिहाद मोढ पर स्थित लक्ष्मी फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर बालोद जिले के एक थाना में पदस्थ आरक्षक फालगो प्रसाद वर्मा पहुंचा और पेट्रोल पंप के कर्मचारियो को धमकी देने लगे पेट्रोल पंप के कर्मचरियो ने बताया की आरक्षक शराब के नशे में धुत था.और कहने लगा की सरकार से आदेश आया है की पेट्रोल पंप तत्काल बंद करो क्यो चालू रखे हो,आरक्षक को बार बार समझाने के बाद भी वे नही माने और मौजूद कर्मचारियो के साथ गाली गलौज करते हुए एक कर्मचारी को थप्पड जड दिया साथ ही पंप में मौजूद ग्राहको के साथ भी गाली गलौज करने की बात सामने आई है.बहरहाल इस मामले में पुलिस प्रशासन जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रहे है....

