*कृषि संसोधन बिल को ऐतिहासिक बिल--लोगो ने सराहा* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*कृषि संसोधन बिल को ऐतिहासिक बिल--लोगो ने सराहा*

 कृषि संसोधन बिल को ऐतिहासिक बिल--लोगो ने सराहा


जयलाल प्रजापति, नगरी

नरेंद्र मोदी जी की नेतृत्व वाली राजग सरकार द्वारा संसद में तीन  कृषि संसोधन बिल पारित की गई है ,जिसमें भारतीय जनता पार्टी मंडल के अध्यक्ष मोहन नाहटा ने  अपना अभिमत दिया है कि ,कृषि बिल में  स्पष्ट प्रावधान है,कोई भी किसान अपनी उपज अपनी मर्जी से पूरे देश मे विक्रय करने स्वतंत्र होगा,अथवा अपनी स्वयं की मर्जी से किसी भी कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग कर सकेगा ,उक्त बिल में MSP व मंडियों के अस्तित्व को बरकरार रखने की बात की गई है  ,लेकिन प्रदेश के कांग्रेस के सरकार व संगठन द्वारा अनावश्यक रूप भ्रम फैला कर राजनीति की जा रही है ,राज्य सरकार को राजनीति के  बजाय अपने किये हुए वादों के अनुसार  किसानों की पूर्ण ऋण माफी,दो वर्ष का बकाया बोनस शीघ्र प्रदान करना चाहिए , ज्ञात हो कि पिछले 70 वर्षों से किसान को अपनी उपज का दाम स्वयं को तय करने का अधिकार नही था,जिसके के कारण अन्नदाता हमेशा अपने आपको निरीह पाया है,अब इस बिल के आने से किसान अपनी उपज अपनी मर्जी से कही भी बेचने में स्वतंत्र होगा ,न ही किसी भी प्रकार का टैक्स देना होगा न ही बिचैलियों या आढ़तियों की भूमिका होगी,स्वाभाविक रूप से किसान अपनी उपज का अधिक दाम प्राप्त करने का अधिकारी होगा, हमे पूर्ण विश्वास है कि  छत्तीसगढ़ के किसान भाई इस वादा खिलाफ सरकार के बहकावे में नही आएगी,उक्त  कृषि संसोधन बिल से आने वाले समय मे किसान सशक्त, समृद्ध व आत्मनिर्भर बनेगा,ऐसे ऐतिहासिक बिल  को पारित करने वाले ,यशस्वी नरेंद्र मोदी जी की नेतृत्व वाली सरकार को कोटिशः बधाइयाँ ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads