*धर्मेन्द्र बघेल को ब्लाक अध्यक्ष बनाने से युवाओ मे खुशी की लहर*
धर्मेन्द्र बघेल को ब्लाक अध्यक्ष बनाने से युवाओ मे खुशी की लहर
मनमोहन नेताम देवभोग
जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय नेताम एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष प्रवीण बामबाेडे आईटीसेल अध्यक्ष नंद कुमार बघेल अरुण मिश्रा जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अल्तमस खान की मौजूदगी में आज एनएसयूआई एवं आईटी सेल की संयुक्त बैठक क्या गया। जिसमें ब्लॉक के पदाधिकारी नियुक्ति करने के अलावा युवाओं को पार्टी से जोड़ने जैसे अन्य बिंदुओं पर चर्चा किया गया। और इस बार युवा वोटरों को साधने के लिए अमलीपदर एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष की कमान धर्मेन्द्र बघेल को सौंपा गया है। यहां बताना लाजमी वर्तमान स्थिति में बिंद्रानवागढ़ विधानसभा राजनीति के क्षेत्र में युवा काफी अहम भूमिका निभा रहे हैं ।जिसके मद्देनजर कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी भी युवाओं को काफी प्राथमिकता दे रहे हैं। यही वजह है कि युवा बीच पकड़ बनाए रखने वाले धर्मेन्द्र बघेल को ब्लॉक का जिम्मा सौंपा है। महेश नागेश देवभोग ब्लाल अध्यक्ष इसी तरह उमाशंकर सिन्हा को ब्लॉक उपाध्यक्ष एवं ऋषिकेश कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्त करने के साथ युवराज माझी को महासचिव बनाया गया । इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज की परिस्थिति में युवा सबकी आवाज बंद कर मुखरता के साथ आवाज रखते हैं। इसके अलावा पार्टी में मजबूती दिलाने के साथ लोगों को जोड़ने में भी अहम भूमिका निभाते हैं । इसी के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी की प्राथमिकता है ।कि युवाओं को पार्टी में सही स्थान दिया जाए । ताकि प्रदेश सहित देश की राजनीति में अहम भूमिका निभा सके इसी तरह ब्लॉक अध्यक्ष पर दायित्व मिलने के बाद धर्मेन्द्र बघेल ने कहा कि पार्टी ने जिस तरह भरोसा जताया है उस पर शत-प्रतिशत खड़ा होने का प्रयास किया जाएगा और पूरी जिम्मेदारी के साथ गांव गांव के युवाओं को कांग्रेस की नीति नियत को बारीकी से बताने का काम दोगुना रफ्तार से होगा। ताकि अधिक से अधिक युवा कांग्रेस के विचारधारा से जुड़ पाए बकायदा इसके लिए गांव अनुसार टीम भी तैयार किया जाएगा धर्मेन्द्र बघेल ने आगे बताते हुए कहा कि आगामी विधानसभा लोकसभा सीट पर कांग्रेस का परचम लहराना ही पहली और आखिरी चैलेंज है जिसे अब हर युवा के साथ डोर टू डोर संपर्क कर इसकी शुरुआत किया जाएगा बघेल को ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने के बाद युवान जोरदार फूल माला से स्वागत करते हुए बधाई भी दिया जिसने अल्तमस खान, उमाशन्कर पांडे,मनोज पांडे, जागेस्वर पांडे ,ओमकार यादव, महेश यादव, कुमेन्द्र यादव, नारायण बघेल, विक्की बघेल, गोपी दौरा, गोलु खान, गोविंद हरपाल, विनोद हरपाल, बलराम यादव राहुल यादव लोकेश पाथर हरिसंकर यादव मुकेश यादव देवनारायण बघेल बली पांडे सहित अन्य शामिल रहे।
