*सरपंच बनी कोरोना योद्धा* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*सरपंच बनी कोरोना योद्धा*

             सरपंच बनी कोरोना योद्धा


अभनपुर

अभनपुर में लगातार कोरोना संक्रमण का का केस बढ़ रहा है जिसका अभी तक इसका कोई दवाई नहीं बन पाई है हमारे देश-दुनिया के वैज्ञानिक अभी तक दवाई बनाने में प्रयासरत है।और दूसरी ओर शासन प्रशासन,समाज सेवी संस्था अलग अलग तरीके से इनके बचाव हेतु जागरूकता कार्यक्रम चला रहे है ऐसा ही लगातार अभनपुर ब्लॉक में समर्थ चेरीटेबल ट्रस्ट रायपुर व अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के तकनीकी सहयोग से कोविद-19 कोरोना जागरूकता अभियान गांव गांव में चलाया जा रहा है। जहां लोगो में कोरोना के साथ चलने व बचने हेतु प्रशासन द्वारा मार्गदर्शिका अनुसार नियमों का पालन कर लोगो में जनजागृति किया जा रहा है।



  जन जागरुकता इस कड़ी में ग्राम पंचायत खोरपा अभनपुर कोरोना योद्धाओ ने कोरोना से लड़ने हेतु छ:हथियार अपनाने का संदेश दिया।,घर से बाहर जब भी जाए मास्क पहनकर जाए,भीड़ भाड़ वाली जगह पर सावधानी बरते आवश्यकता होने पर ही जाए,बच्चे को न ले जाए,हाथ हर 2 घंटे में बार बार धोए,दो हाथ दूरी बनाकर चले, सुबह शाम गर्म पानी का उपयोग करें, लक्षण दिखने पर घबराए नहीं तत्काल डॉक्टर से परामर्श ले या रायपुर कंट्रोल रूम नं. 7714320202 पर संपर्क करें। गांव में  लोगो तक पहुंचने के लिए लाउड स्पीकर,बैनर पोस्टर लगाकर गली गली,बाजार,दुकान घुमकर कॉरोना योद्धाओं द्वारा अभियान चलाया गया।इस अभियान में पूरी कार्यक्रम रूपरेखा की तैयारी कोरोना योद्धा टीम से श्रीमती अंजू साहू,संध्या यादव जी व उनके महिला समूह टीम द्वारा किया गया।इस अभियान में ग्राम पंचायत खोरपा सरपंच  श्रीमती रेखा बघेल कोरोना योद्धा के रूप में पंचगण,नागरिक के साथ शामिल हुए।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads