* मूरा,धनसुली मे अवैध शराब बिक्री जोरों पर।शराब पीने वाले आमलोग ही शराब कोचिया बन गये* ,
मूरा,धनसुली मे अवैध शराब बिक्री जोरों पर
शराब पीने वाले आमलोग ही शराब कोचिया बन गये
ग्राम पंचायत धनसुली पत्थर खदान मे स्थित हॉटल मे देशी शराब की बिक्री खुलेआम हो रहा है |
वहीं ग्राम पंचायत मूरा मे भी चौक चौराहों ,चखना दुकान,किराना स्टोर्स के आड़ मे देशी शराब की बिक्री खुलेआम हो रही है |
प्राप्त जानकारी के अनुसार शराब दुकान खरोरा से प्रत्येक ब्यक्ति को 12 पौवा शराब लेने का हक केे आड़ मे आम लोग शराब कोचिया बन गये हैं |
प्रति पौवा 100 मे खरीदकर लाकडाउन में 200 /300 रुपये मे देशी मसाला शराब बेच रहे है |
संध्या होते ही धनसुली व मूरा के गली मुहल्ले व हॉटल ,दुकानों मे शराब बेचते व पीते मेले जैसा माहौल ब्याप्त है |
पूर्व समय मे पुलिस थाना खरोरा की सख्त कार्यवाही होने से कुछ दिन बंद हो गया था परंतु अब पुन:चालू हो गये हैं |
पुलिस थाना खरोरा मे सूचना देने पर कहता है प्रत्येक ब्यक्ति को 12 पौवा शराब खरीदने का हक है करके शराब कोचियों के ऊपर कोई कार्यवाही नही कर रहे हैं जिससे इन गॉवों मे पुलिस थाना पर आक्रोश ब्याप्त है |इसी तरह की माहौल रहा तो पुलिस थाना का घेराव व चक्काजाम किया जायेगा |
