* कोरोना वारियर्स आरक्षक का थाना परिवार के द्वारा मनाया जन्मदिन* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

* कोरोना वारियर्स आरक्षक का थाना परिवार के द्वारा मनाया जन्मदिन*

 कोरोना वारियर्स आरक्षक का थाना परिवार के द्वारा मनाया जन्मदिन



अभिमन्यु नेताम कुरुद

इस वैश्विक महामारी कोरोना में डाॅक्टर के बाद पुलिस की भूमिका सबसे अहम है.लोगो को लगातार जागरूक और सतर्क पुलिस के व्दारा की जा रही है.ऐसे में पुलिस भी कोरोना का शिकार हो रहे है.वही कोरोना संक्रमित पुलिस जवानो का मनोबल टूटे ना इसके लिए धमतरी पुलिस व्दारा बेहतर प्रयास किया जा रहा है.कोरोना संक्रमित पुलिस जवानो को हौसला अफजाई विभाग के पुलिस कर्मियो व्दारा बढ़ाई जा रही।



बता दे कि कुरूद थाना में पदस्थ एक आरक्षक कोरोना संक्रमित पाया गया जिसको पुलिस परिवार द्वारा बकायदा उसके घर जाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए,बाहर से ही उसका जन्मदिन मनाया व हौसला भी दिया,वही अपने पुलिस परिवार को देख आरक्षक के आंखों से आंसू निकल गया.थाना प्रभारी गगन बाजपेई ने आरक्षक का हौसला बढ़ाते हुए जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए..डटकर सामना करने की बात कहते दिखा।



दरअसल इस कोरोना महामारी के दौर में पुलिस दिन रात अपनी सेवा दे रहे है.और सडको पर उतर कर लगातार लोगो को सुराक्षित और जागरूक कर रही है.जिससे लोगो को इस महामारी से बचाया जा सके.लेकिन दुसरो को बचाते बचाते वे खुद ही इस बिमारी सें संक्रमित हो रहे है.जिले में लगातार तेजी के साथ थानो में पदस्थ पुलिस कर्मी कोरोना के शिकार हो रहे है.ऐसे में उनके मनोबल को बढाने पुलिस प्रशासन व्दारा उनका मनोबल बढ़ाया जा रहा है.जिससे इस मुश्किल घड़ी में कोई भी जवान अपने आप का अकेला ना समझे।

गौरतलब हो कि पुलिस अधीक्षक बी.पी.राजभानू अपने पुलिस परिवार का खास ख्याल रखते हुए.पुलिस परिवार में पदस्थ कर्मचारियों का जन्मदिन मनाने का मुहिम चला रहे जिसमें अधीक्षक के द्वारा फोन से संपर्क कर जन्मदिन की बधाई प्रेषित कर शुभकामनाएं प्रेषित करते है.वही सोशल मीडिया के माध्यम से भी फोटो युक्त बधाई देते है।



Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads