*नगर पालिका सभागार मे व्यापारियों की बैठक संपन्न*
नगर पालिका सभागार मे व्यापारियों की बैठक संपन्न.
सीएमओ ने कहा.. कोरोना गाइड लाइन के नियमो का पालन करें, नहीं तो अब होंगी कार्यवाही
किराना व कपड़ा दुकाने सोमवार से 4 :30 बजे होंगी बंद, शेष दुकाने 7 बजे तक
गोबरा नवापारा नगर
स्थानीय पालिका सभागार मे शनिवार को नगर मे बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामले को लेकर व्यापारियों के साथ एक बैठक आहूत की गई. बैठक में मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेंद्र उपाध्याय ने उपस्थित नगर के सभी व्यापारियों से उनके द्वारा कोरोना को लेकर जारी गाइड लाइन के नियमों का सही ढंग से पालन नहीं किये जाने की बात कही गई. और आगामी दिनों से कार्यवाही करने की जानकारी दी गई. वही नगर मे बढ़ते मामलों को देखते हुए उन्होंने नगर मे लॉकडाउन को लेकर भी चर्चा की. जिस पर बैठक में उपस्थित सभी व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा लॉकडाउन न लगाने की बात की और अब से शासन के नियमों का पालन कड़ाई से करने नगर पालिका अधिकारी को अपनी सहमति प्रदान की. जिस पर आगामी 14 सितंबर सोमवार तक सारे नगर के सभी प्रतिष्ठान संचालक अपने - अपने प्रतिष्ठानों पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ग्राहकों के साथ लेन देन, ग्राहकों को मास्क की अनिवार्यता पर ही सामान बिक्री एवं सैनिटाइजर का उपयोग करने का आश्वासन दिया गया. और 15 सितंबर दिन मंगलवार से जिन दुकानदारो द्वारा इन नियमो की अनदेखी की जाती है तो उनके खिलाफ शासन के नियमों का उल्लंघन के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की बात पर आम सहमति बनी. स्थानीय प्रशासन व व्यापरियों के बीच हुई बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी, सभापति अजय कोचर, मुख्य नपा. अधिकारी भूपेंद्र उपाध्याय, थाना प्रभारी कृष्ण चंद्र सिदार, अतीक खान, व्यापारी संगठन से किराना व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्याम अाठवानी, अशोक नागवानी, कपड़ा व्यापारी संघ के प्रकाश गोलछा ईश्वर जगवानी अनिमेष जैन , आशीष टाटिया, नवीन बोथरा, सहदेव कंसारी, नेमीचंद डागा, जनक कंसारी, विकास लोटिया, कमलेश बछावत, राजेश बोथरा, मुकुल कंसारी सहित बड़ी संख्या मे व्यापारी गण उपस्थित थे।
नगर मे बढ़ते मामलो के बाद दुकान बंद होने के समय मे हुआ भारी परिवर्तन
कपड़ा दुकान व किराना दुकाने 4:30 बजे होगी बंद
नवापारा किराना व्यवसायी संघ के अध्यक्ष श्याम अठवानी व कपड़ा व्यवसायी संघ के महामंत्री प्रकाश गोलछा ने बताया की शुक्रवार को अपने सभी सदस्यो के साथ बैठक लेकर नगर मे बढ़ते मामलो को देखते हुए सुरक्षागत दृष्टि से आम सहमति से स्वफूर्त होकर शाम 4: 30 बजे तक अनिवार्य रूप से दुकान बंद करने का निर्णय लिया. जिसमे सोमवार से अब नगर की सभी कपड़ा दुकाने व किराना दुकाने सुबह 9 से 4:30 बजे तक खुली रहेगी।
रविवार को जरुरी सेवाओं को छोड़ बाकी दुकाने रहेंगी बंद
वही नगर मे कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले के चलते पुनः आज रविवार को पिछले सप्ताह की तरह अति आवश्यक सेवा जैसे मेडिकल, पेट्रोल पंप, दूध को छोड़कर शेष बाकी दुकाने बंद रहेगी. वही केवल दोपहर 12 बजे तक सब्जी बाजार, मटन मार्केट की दुकाने खुली रहेगी. वही स्थानीय प्रशासन ने बेवजह घूमने वालो के खिलाफ कार्यवाही करने की चेतावनी दी है.।

