*अंततःबजरंगियों ने बेकाबू नन्दी को किया काबू में दो दिन से मारने दौड़ रहा था राहगीरों को* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*अंततःबजरंगियों ने बेकाबू नन्दी को किया काबू में दो दिन से मारने दौड़ रहा था राहगीरों को*

 अंततःबजरंगियों ने बेकाबू नन्दी को किया काबू में,दो दिन से मारने दौड़ रहा था राहगीरों को


वीडियो देखे/






  सुरेन्द्र जैन सांकरा निको धरसीवां

     धरसीवां के सांकरा में बीते दो दिनों से एक नन्दी सांड बेकाबू होकर  ग्रामीण ओर राहगीरो को मारने दौड़ रहा था आज सुबह से उसने एक बालक सहित दो तीन लोगो को पीछे से मारकर गिरा भी दिया हालांकि गनीमत यह रही कि इन्हें मामूली खरोंच ही आई इसकी सूचना मिलते ही बजरंग दल धनेली ओर सांकरा के कार्यकर्ताओं की टीम एकत्रित हुई और भारी मशक्कत के बाद उन्होंने बेकाबू नन्दी को काबू में किया जिसके बाद ग्रामीणो ने राहत की सांस ली।



    जानकारी के मुताबिक सांकरा पठारीडीह मार्ग पर सांकरा में अटल चौक व बजरंग चौक के आसपास  बीते लंबे समय से विचरण करने वाला नन्दी हमेशा शांति से घूमता था लेकिन रविवार से अचानक उसे न जाने क्या हुआ कि वह राह चलतो को मारने दौड़ने लगा रविवार ओर सोमबार को उसने कई राह चलतो को मारने की कोशिश की इधर दुकानो के सामने ग्राहकों की तरफ भी मारने दौड़ने की घटनाओं से ग्रामीणो में दहशत हो गई।

     इस प्रतिनिधि ने धरसीवां पशुचिकित्सा अधिकारी को इसकी सूचना दी इसके बाद पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी सिलतरा डॉ सीएच पाणिग्रही सांकरा पहुचे सूचना मिलने पर धनेली ओर सांकरा के बजरंग दल कार्यकर्ताओ की टीम एकत्रित हुए और भारी मशक्कत के बाद बजरंगियों ने जान पर खेलकर बेकाबू नन्दी को काबू में किया तब कही जाकर राहगीरों ग्रामीणो ओर दुकानदारों ने राहत की सांस ली।

    गौधन की रक्षा में तत्पर रहते हैं बजरंगी

   सांकरा व धनेली के बजरंग दल के कार्यकर्ता हमेशा गौधन रक्षा के क्षेत्र में सक्रिय रहते हैं धनेली संरक्षक व सांकरा संरक्षक ने बताया कि उनकी टीम में जितने भी सदस्य है सभी इस पर नजर रखते है कि कही भी  गौधन पर मुसीबत न आये जब कभी सड़क हादसों में गौ माता घायल होती है तो पशु चिकित्सा की मदद से तुरन्त उपचार भी कराते है इस काम मे पीतांबर यदु सांकरा अपने साथियों के साथ हमेशा तन मन से समर्पित रहते हैं।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads