*मुख्यमंत्री के सपनों पर फिरा पानी लाखों रुपया खर्च के बाद भी चारा का मोहताज है मवेशी*
मुख्यमंत्री के सपनों पर फिरा पानी लाखों रुपया खर्च के बाद भी चारा का मोहताज है मवेशी
राजेंद्र साहू, मगरलोड
मगरलोड विकासखंड के ग्राम पंचायत परेवाडीही का बड़ा मामला सामने आया है। जहां अभी तक गौठान निर्माण के लिए लगभग 14 लाख रुपए खर्च कर चुके हैं। लेकिन आज भी पानी एवं सूखा चारा के लिए मोहताज है। मवेशी जिसका निर्माण 1 साल पहले ही हुआ था। जहां पर मवेशी के बैठने के लिए मचान बनाया गया था वहां 2 महीने पहले ही टूट गया है। सूखा चारा पैरा 1 महीने पहले खत्म हो गया है। साथ ही पानी की व्यवस्था भी कब से है ।
इसकी जानकारी भी ग्रामीण सही ढंग से नहीं दे पा रहे हैं। आप देख सकते हैं कैसे यहां मुख्यमंत्री का महत्वकांक्षी योजना की धज्जियां उड़ाई जा रही है।
जहां लगभग 14 लाख रुपए खर्च करने के बाद भी जब जानवरों को पानी सूखा चारा नहीं मिल रहा है। जिसकी जानकारी ग्राम पंचायत परेवा डीही सरपंच से लेनी चाहिए लेकिन उनके द्वारा वही गोल मटोल जवाब दिए गए। साथ में ग्राम पंचायत सचिव एवं गौठान अध्यक्ष भी गोल मटोल जवाब देकर अपना पल्ला झाड़ दिए तो ऐसे में सरकार के सपनों में पानी फिरता नजर आ रहा है।



