*पंडित रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय फरमान बदले- नेहरू लाल साहू*
पंडित रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय फरमान बदले- नेहरू लाल साहू
मानव कल्याण अधिकार भ्रष्टाचार निर्मूलन संगठन के प्रदेश प्रवक्ता एवं भाजपा खोरपा मंडल महामंत्री -नेहरू लाल साहू ने कहा कोरोना महामारी के दौरान पंडित रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय द्वारा निर्देश आता है कि आपका उत्तर पुस्तिका आपके ईमेल व्हाट्सएप के माध्यम से मिल जाएगा। क्या विश्वविद्यालय को पता नहीं है कि अभी लॉकडाउन है सभी नेटकैफे बंद है तो छात्र-छात्रा कहां से निकालेगा उत्तर पुस्तिका की कॉपी। नेहरू लाल साहू पूछ रहा हैं कि क्या छात्र अपने घर में प्रिंटर लेकर बैठा है जो आपके पीडीएफ को प्रिंट कर देगा दूसरी बात छात्र कोरोनावायरस से बचने के लिए महाविद्यालय में अपना उत्तर पुस्तिका जमा नहीं कर सकता ।लेकिन वहीं छात्र को पोस्ट ऑफिस में उत्तर पुस्तिका जमा करने का निर्देश दिया गया है जहां 5 से 10 लोगों के खड़ा होने की व्यवस्था नहीं होता। भीड़ होना स्वभाविक है। परीक्षा शुल्क छात्रों द्वारा दे दिया गया है फिर पोस्ट ऑफिस जाकर फिर पैसा खर्चा क्यों करें छात्र। विश्वविद्यालय और प्रशासन छात्र-छात्राओं का मजाक ना बनाएं जो बार-बार निर्णय बदल कर छात्रों को परेशान किया जा रहा है ।पंडित रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय से निवेदन है कि अपने इस नोटिफिकेशन के बारे में कुछ विचार कर निर्णय करें जिससे विद्यार्थियों को सुव्यवस्थित और कोरोना संक्रमण होने के भय बिना सफलता पूर्वक कार्य संपादन हो सके।साथ ही प्रशासन इस पर ध्यान देवे और छात्रों को मानसिक रूप से परेशान करना पंडित रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय द्वारा न करे।
