*अजजा शासकीय सेवक संघ के सदस्यता पर जोर, अक्टूबर में होगा निर्वाचन* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*अजजा शासकीय सेवक संघ के सदस्यता पर जोर, अक्टूबर में होगा निर्वाचन*

अजजा शासकीय सेवक संघ के सदस्यता पर जोर, अक्टूबर में होगा निर्वाचन



जयलाल प्रजापति नगरी

छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठन में अनुसूचित जनजाति संवर्ग के अधिकारी एवम कर्मचारियों का एक मात्र सबसे बड़ा संगठन

छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ द्वारा पूरे प्रदेश मेंइन दिनों सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है जिसमे अनुसूचित जनजाति के कर्मचारी अधिकारियों को अधिक से अधिक  संख्या में सदस्यता ग्रहण कराकर संघ को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।इस संगठन में चतुर्थ वर्ग के कर्मचारी आँगनबाड़ी कार्यकर्ता,रोजगार सहायक से लेकर प्रथम श्रेणी अधिकारी तक स्वेच्छा से संरक्षक,आजीवन सदस्य अथवा साधारण सदस्य की सदस्यता ले रहे है। ब्लॉक शाखा नगरी के मीडिया प्रभारी श्री सुरेन्द्र नेताम ने बताया कि संघ के प्राथमिक सदस्यता के लिए ब्लॉक अध्यक्ष श्री डोमार सिंह ध्रुव द्वारा वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से जोन, संकुल स्तर के पदाधिकारियों को निर्देश देते हुएइस अनुसूचित क्षेत्र के समस्त विभागों में पदस्थ कर्मचारियों को   30 सितम्बर तक अधिक से अधिक संख्या में सदस्यता ग्रहण करने की अपील की जा रही है।इस क्षेत्र में अजजा वर्ग के दो हजार  से अधिक कर्मचारी सेवारत है सबको अपने हक तथा अधिकार के लिए एकजुट करने की आवश्यकता है।इस सदस्यता महाअभियान के आधार पर सदस्यता सूची  में शामिल कर्मचारियों द्वारा आगामी अक्टूबर माह में क्रमशः प्रान्त,जिला और ब्लॉक शाखा के पदाधिकारियों का निर्वाचन किया जाएगा  तथा इस हेतु मतदाता सूची का प्रकाशन भी किया जाना है। वहीं वैश्विक महामारी कोविड- 19 के  बढ़ते संक्रमण के चलते कर्मचारियों के कार्यालयों  या निवास स्थानों तक पहुंचना संभव नही  हो पा रहा है इसलिए वर्चुअल मीटिंग, वेबिनार और अन्य संचार साधनों का प्रयोग करते हुए संघीय गतिविधियों को संचालित करते हुए सदस्यता अभियान चलाया  जा रहा है। इस कार्य में संघ के उपाध्यक्ष नेमीचंद देव्, सुरेन्द्र ध्रुव, मोहन सिंह कुर्रू,  महासचिव सुरेश ध्रुव,सचिव बुधराम नेताम,स्कंद ध्रुव,कोषाध्यक्ष कृपाराम मरकाम,माखन ध्रुव,गजेसिंह मरकाम ,आर डी नेताम,लक्ष्मीनाथ ध्रुव,रमतू नेताम,सन्तोष कुंजाम,डिकेश  चिंड़ा,दिनेश शांडिल्य सहित सभी ब्लॉक तथा जोन  पदाधिकारी गण लगे हुए हैं।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads