*बिहार के एक और बॉलीवुड एक्टर की मुंबई में मौत , परिजन बोले- हत्या हुई है*
मंगलवार, 29 सितंबर 2020
Edit
बिहार के एक और बॉलीवुड एक्टर की मुंबई में मौत , परिजन बोले- हत्या हुई है
मुजफ्फरपुर.
इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां बिहार के एक नवोदित कलाकार की मुंबई में संदेहास्पद मौत हो गई है. मृतक कलाकार का नाम अक्षत उत्कर्ष है जो मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री में कार्यरत थे. जानकारी के मुताबिक, अक्षत बॉलीवुड के नवोदित कलाकार थे. वह मूल रूप से मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर के रहने वाले थे. मृतक के परिजनों ने अक्षत उत्कर्ष की संदेहास्पद मौत के बाद हत्या का आरोप लगाया है.
मृतक के मामा रंजीत सिंह ने बयान देते हुए कहा कि रविवार की रात 9 बजे अक्षत की पिता से बात हुई थी, लेकिन इसके बाद देर रात उसकी मौत की खबर मिली. इसके साथ ही अक्षत के मामा ने मुंबई पुलिस पर भी सहयोग न करने का आरोप लगाया हैं।
अक्षत मूल रूप से मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर के रहने वाले थे और विजयंत चौधरी उर्फ राजू चौधरी के पुत्र थे. उनका शव मुंबई से कुछ देर पहले ही पटना एयरपोर्ट पर पहुंचा है.
अक्षत के परिजनों का आरोप है कि मुंबई पुलिस ने इस मामले में किसी तरह का सहयोग नहीं किया है. साथ ही किसी भी तरह की प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है. फिलहाल इस घटना के बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है. मालूम हो कि इससे पहले भी मुंबई में ही बिहार के रहने वाले बॉलीवुड के स्टार एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की भी संदेहास्पद मौत हो चुकी है और उनकी मौत की गुत्थी भी अभी तक सुलझ नहीं सकी है।

Previous article
Next article