*बिजली विभाग की लापरवाह पूर्ण व्यवस्था के खिलाफ किसानों ने किया प्रदर्शन* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*बिजली विभाग की लापरवाह पूर्ण व्यवस्था के खिलाफ किसानों ने किया प्रदर्शन*

बिजली विभाग की लापरवाह पूर्ण व्यवस्था के खिलाफ किसानों   ने किया प्रदर्शन 


 

राजिम

बासीन-फिंगेश्वर विद्युत वितरण क्षेत्र के आम उपभोक्ता एवं किसान अघोषित बिजली कटौती और विभाग की लापरवाह पूर्ण रवैया के कारण खासे परेशान हैं। क्षेत्र में ट्रांसफार्मरों का वायर डायरेक्ट, खुला, लूज, जर्जर और खरतनाक है जिससे होने वाली दुर्घटनाओं से जान माल की हानि हो रही है। ग्राम लचकेरा की घटना इसका प्रमाण है जिसमें एक महिला की हाई टेन्शन करंट की चपेट में आने से मृत्यु हो चुकी है। ग्राम दुतकैय्या परसदा जोशी में पिछले तीन महीने से खराब ट्रांसफार्मर को बदला नहीं गया है जिसके चलते ग्रामीणों को ओव्हर लोड और बिजली बंद की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पसौद सब स्टेशन से आये दिन बिजली बंद होने के कारण सिर्रीकला, पेंड्रा, पोलकर्रा, पसौद सहित क्षेत्र के आम उपभोक्ता एवं किसान परेशान हैं। 



10 सितम्बर को अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा, फिंगेश्वर ब्लॉक कमेटी के नेतृत्व में पुराना बस स्टैंड फिंगेश्वर में विद्युत विभाग की लापरवाह पूर्ण व्यवस्था के खिलाफ अघोषित बिजली कटौती बन्द करो, बिजली विभाग की लापरवाही पूर्ण व्यवस्था नहीं चलेगी, लचकेरा में मृतक महिला के परिवार को उचित मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को स्थायी रोजगार दो कहकर जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कोरोना संक्रमण से बचाव संबंधी शासन के निर्देशों का पालन करते हुए मास्क लगाकर एवं आवश्यक व्यक्तिगत दूरियाँ बनाकर यह प्रदर्शन किया। प्रदर्शन स्थल में सहायक अभियंता शिवेंद्र साहू को संभागीय अभियंता पारागांव के नाम पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया जिसमें कहा है कि क्षेत्र में ट्रांसफार्मरों का वायर डायरेक्ट, खुला,लूज, जर्जर और खतरनाक है जिससे जान माल की हानि हो रही है। 11 केव्ही ए लाइनों में पेट्रोलिंग कर शीघ्र ही इसे दूर किया जाये। प्रत्येक तीन महीने में लाइन सुधार  ( पेट्रोलिंग) नियमित रूप से किया जाना चाहिए।लाइन स्टाफ बढ़ाने की मांग को लेकर किसान सभा लगातार प्रदेश सरकार से मांग कर रही है। विभागीय स्तर से क्षेत्र के विद्युत वितरण केंद्रों में आवश्यक लाइन स्टाफ की मांग प्रस्ताव उच्च विभाग को भेजा जाये। पसौद सब स्टेशन से असमय अघोषित बिजली कटौती  बंद हो। परसदा जोशी (दूतकैय्या)  सब स्टेशन में पावर ट्रांसफार्मर तीन महीने से खराब है उसे शीघ्र सुधारा जाये। ग्राम लचकेरा में बिजली दुर्घटना से मृत बसंती सिन्हा के परिवार को उचित मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को स्थायी रोजगार दिया जाये।



प्रदर्शन में किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मदन लाल साहू एवं प्रदेश सचिव तेजराम विद्रोही,सह सचिव ललित कुमार, ब्लॉक संयोजक रेखराम साहू के साथ कमेटी के सदस्यगण  उत्तम कुमार, मनोज कुमार, मोहन लाल, सोमन यादव, नंदू ध्रुव, होरीलाल, बजरंग मानिकपुरी, जहूर राम, पवन कुमार, कोमन ध्रुव, जागेश्वर साहू, पुरुषोत्तम साहू, खेलावन ध्रुव, पदुमराम, मोती साहू, याश राम, होरीलाल, कपूर साहू, जयंतराम आदि उपस्थित रहे।


Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads