*रविवि की परीक्षाओं को दुर्ग विश्वविद्यालय की तर्ज पर हों : चंद्रशेखर साहू*
रविवि की परीक्षाओं को दुर्ग विश्वविद्यालय की तर्ज पर हों : चंद्रशेखर साहू
राज्यपाल के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
राजिम
रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर की परीक्षाओं को हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की तर्ज पर आयोजित कराने परीक्षा प्रारूप में संशोधन की छात्रों की मांग को लेकर आज क्षेत्र के भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने महामहिम राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके के नाम तहसीलदार राजिम को ज्ञापन सौंपा।इस दौरान अपने ज्ञापन के माध्यम से चंद्रशेखर साहू ने कहा कि रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर के द्वारा परीक्षा संबंधी को भी दिशानिर्देश जारी किए गए हैं वो अव्यवहारिक हैं चूंकि परीक्षा तिथि को ही परीक्षा होने के दो घँटे के भीतर ही परीक्षार्थियों को उत्तरपुस्तिका जमा करने के निर्देश विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा जारी किए गए हैं या स्पीड पोस्ट के द्वारा भी जमा करने के निर्देश दिए गए हैं किंतु क्षेत्र के नवापारा, राजिम व कोपरा स्थित महाविद्यालयों में दूर-दराज के विद्यार्थी पढ़ने आते हैं उन्हें अपनी उत्तरपुस्तिकाओं को दो घँटे के भीतर जमा करने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा व सर्वर की समस्या के कारण स्पीड पोस्ट में भी बाधा उत्पन्न हो सकती है साथ ही कोरोना संक्रमण के चलते उन्हें आवागमन की सुविधा भी उपलब्ध नहीं हो सकेंगी, ऐसी विषम परिस्थितियों में कोरोना संक्रमण के प्रसार भी संभावित है जो पूर्णतः अव्यवहारिक सा प्रतीत होता है। उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री से भी मांग किया कि सभी विश्वविद्यालयों के लिए एक साथ सार्वभौमिक नियम बनाये जाएं इसके लिए दुर्ग विश्वविद्यालय की तर्ज पर जो सुविधाएं छात्रों को दी गई है कि परीक्षा के पांच दिनों के भीतर उत्तरपुस्तिका को परीक्षा केंद्र में जमा कर सकते हैं उसी प्रकार ही रविशंकर विश्वविद्यालय व अन्य विश्वविद्यालयों में भी यह सुविधा उपलब्ध हो जिससे छात्र छात्राएं इस संकटकाल में अवसादग्रस्त न हों।
