*खबर का असर* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*खबर का असर*

    खबर का असर


गोबरा नवापारा नगर

https://www.fastnewsharpal.com/2020/09/blog-post_166.html

अभनपुर क्षेत्र  के गोबरा नवापारा नगर के समीप ग्राम पटेवा में संचालित विश्वभारती पब्लिक स्कूल की लगातार शिकायत के बाद आखिर कार पालक गन द्वारा स्कूल संचालक द्वारा लगातार फीस वृद्धि को लेकर रुख अपनाते हुए धरना देने के आह्वान पर ज्ञापन सौंपा और प्रचार्य और जिलाधीश रायपुर, जिला शिक्षाधिकारी, विकासखण्ड शिक्षाधिकारी एवं नोडल अधिकारी को ज्ञापन सौपे । जिसका फ़ास्ट न्यूज डॉट कॉम ने प्रमुखता से खबर चलाया । जिसका असर खास पड़ा और स्कूल संचालक द्वारा पालकों को पुनः मिलने बुलाया गया।

मामला यह था

पंचकोशी शिक्षण समिति पटेवा के अंतर्गत संचालित विश्व भारती पब्लिक स्कूल पटेवा द्वारा कोविड-19 के  माहौल में विद्यालय शुल्क सहित शिक्षण एवं अन्य शुल्क बढ़ाकर भुगतान करने हेतु पालकों के ऊपर दबाव डालने के खिलाफ पालकगण द्वारा दिनांक 16/09/2020 को विद्यालय में एक ज्ञापन शाला प्रबंधन समिति को सौंपकर शुल्क लिये जाने का विरोध किया गया था तथा माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार सिर्फ शिक्षण शुल्क लिये जाने का हवाला देते हुए विरोध किया गया था जिस पर शाला प्रबंधन द्वारा पालकगण के मांगों को शाला प्रबंधन समिति के बीच रखने का आश्वासन दिया गया था आज दिनांक 17.09.2020 को बहुत कम समय में पालक को सूचना देकर शाला प्रबंधन समिति के बैठक में शामिल होकर अपनी बात रखने को आमंत्रित किया गया जिस पर पालकों द्वारा राय मसवीरा कर यह तय किया गया कि कम समय की सूचना में बैठक में शामिल हो पाना मुश्किल हैं यदि शाला प्रबंधन को पालकों से उक्त संबंध में चर्चा करने जरूरत होती तो एक दिन पूर्व सूचना देकर आमंत्रित किया जाना था परंतु विद्यालय द्वारा ऐसा नहीं किया गया पालकगण अपने ज्ञापन में शाला प्रबंधन समिति को अपनी मांगों को रख चुका है जिस पर निर्णय कर लिखित में सूचना देने हेतु 18.09.2020 तक का समय दिया गया है तथा मांगे नहीं माने जाने पर दिनांक 19.09.2020 को धरना प्रदर्शन की चेतावनी दिया गया है।


माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर के द्वारा पारित आदेश जिसमें यह आदेशित किया गया है कि विद्यालय को सिर्फ शिक्षण शुल्क व भी पूर्व सत्र अनुसार लिये जाने का आदेश दिया गया है, जिसमें यह भी स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि कोविड-19 के सामान्य होने तक किसी भी पालक को शिक्षण शुल्क भुगतान करने हेतु दबाव नहीं डाला जायेगा। उपरांत भी विश्व भारतीय शाला प्रबंधन समिति द्वारा 3 किश्तों में वाहन शुल्क शिक्षण शुल्क, विद्यालय शुल्क सहित अन्य शुल्कों को जोडकर भुगतान करने हेतु पालकों के ऊपर दबाव बनाया जा रहा है जो कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेश का स्पष्ट रूप से अव्हेलना है जिस संबंध में द्वारा शाला प्रबंधन के नाम प्रस्तुत ज्ञापन की प्रति जिलाधीश रायपुर, जिला शिक्षाधिकारी, विकासखण्ड शिक्षाधिकारी एवं नोडल अधिकारी को प्रस्तुत कर विद्यालय के द्वारा किए जाने वाले मनमानी का विरोध किया है। पालकों का कहना है कि सभी पालक पूर्व सत्र अनुसार सिर्फ शिक्षण शुल्क भुगतान करने को तैयार है उपरांत भी शाला प्रबंधन द्वारा गोल-गोल बातें कहकर पालकों को गुमराह करने की कोशिश किया जा रहा है। पालकग विद्यालय प्रबंध समिति के निर्णय की प्रतिक्षा में थे कि विद्यालय की ओर से यह सूचना दिया गया कि प्रबंधन की ओर से पालकों से चर्चा कर ही कोई निर्णय लिया जायेगा जिस हेतु दिनांक 18.09.2020 को 1 बजे विद्यालय में प्रबंधन समिति एवं पालकगण के मध्य बैठक रखा गया है।


पालकगण ने बताया  बैठक को महत्वपूर्ण मान कर चल रहे है अपने पक्ष में सकारात्मक निर्णय नहीं आने की स्थिति में तय शुदा कार्यक्रम अनुसार 19.09.2020 को धरना एवं उग्र प्रदर्शन किया जावेगा।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads