*सचिव संघ मगरलोड द्वारा किया गया आर्थिक मदद*
सचिव संघ मगरलोड द्वारा किया गया आर्थिक मदद
राजेंद्र साहू मगरलोड
ब्लॉक मुख्यालय से महज 20 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत सिंगपुर में सचिव के पद पर पदस्थ हीरालाल यादव सचिव जो लंबे समय से लकवा बीमारी से ग्रसित होकर अपनी जिंदगी से जंग लड़ रहे हैं। जिसका आर्थिक स्थिति एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पंचायत सचिव संघ मगरलोड के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों द्वारा सहयोग की भावना एवं भाई चारे की भावना दिखाते हुए प्रत्येक पंचायत सचिवों द्वारा ₹500रुपया सहयोग राशि जमा करके पीड़ित हीरालाल सचिव के गृह ग्राम बेन्द्राचुवा जाकर सचिव संघ के अध्यक्ष ,पदाधिकारियों एवं कुछ सदस्यों द्वारा पीड़ित हीरालाल के समक्ष उनके धर्म पत्नी के हाथों सहयोग राशि प्रदान किया गया एवं जल्दी ही उनके स्वास्थ्य की सुधार के लिए भगवान से कामना किया गया।
इस मौके पर सचिव संघ अध्यक्ष हेमलाल यादव,सचिव दुष्यंत पटेल,जिला सचिव चम्पेश्वर यादव, उपाध्यक्ष गोपाल सिन्हा, दुजराम ध्रुव, संरक्षक राधेश्याम सिन्हा उपस्थित रहे।

