*अभिनेता सोनू सूद का बड़ा बयान , ' राजनीति में आने की नहीं है कोई योजना* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*अभिनेता सोनू सूद का बड़ा बयान , ' राजनीति में आने की नहीं है कोई योजना*

 अभिनेता सोनू सूद का बड़ा बयान , ' राजनीति में आने की नहीं है कोई योजना 



कोरोना के इस काल में लोग भूख के साथ ही अपने घरों तक पहुँचने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा है। लेकिन इस दौरान लॉकडाउन में परोपकारी कार्यों से अभिनेता सोनू सूद काफी सुर्खियों में रहे हैं। उन्होंने लॉकडाउन के शुरुआती दौर में प्रवासी श्रमिकों को अपने मूल स्थान तक पहुंचाने के लिए परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराई थी और तब से उनके परोपकारी कार्य किसी न किसी रूप में चलते रहते हैं।

राजनीति में प्रवेश की नहीं है योजना:

हालांकि अभिनेता ने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी राजनीति में प्रवेश करने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने मीडिया से कहा, एक अभिनेता के रूप में मेरे हाथ भरे हुए हैं। इसके अलावा मैं बहुत से चैरिटी का काम कर रहा हूं, जिसमें बहुत ध्यान और समय लगता है।

इसलिए, अभी राजनीति की जगह कहीं नहीं है। बेशक, मुझे इसकी जानकारी नहीं है कि आज से 10 साल बाद नियति ने मेरे लिए क्या लिखा है।

प्रवासियों को घर पहुँचाया:

अभिनेता के मन में प्रवासियों के लिए परिवहन की व्यवस्था करने का विचार तब आया, जब वह लॉकडाउन के दौरान कुछ दिनों तक प्रवासियों को भोजन के पैकेट वितरित कर रहे थे। भोजन बांटने के दौरान वह बच्चों वाले एक परिवार से मिले, जो 10 दिनों के लिए भोजन चाहते थे, क्योंकि वे सभी मूल निवास स्थान बेंगलुरु के लिए निकले हुए थे, तब सूद ने उन्हें बताया कि वह परिवहन के लिए अनुमति प्राप्त करने की कोशिश करेंगे, ताकि उन्हें चल कर इतनी दूर न जाना पड़े।

हर दिन सैकड़ो लोगों को अपने घरों तक वापस भेजने की व्यवस्था करने में कामयाब रहे सोनू ने कहा, मैं उस समय 350 लोगों को भेजने का प्रबंधन कर सकता था। वह ट्रिगर पॉइंट था। मुझे एहसास हुआ कि मैं और अधिक लोगों को वापस भेज सकता हूं, जो परिवहन के अभाव में पैदल चलने की योजना बना रहे थे। उसके बाद मैंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads