*धमतरी में इन दिनो हाथियो का एक दल मेहमान बना हुआ है* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*धमतरी में इन दिनो हाथियो का एक दल मेहमान बना हुआ है*

 धमतरी में इन दिनो हाथियो का एक दल मेहमान बना हुआ है



जयलाल प्रजापति नगरी

गरियाबंद से मगरलोड के रास्ते धमतरी जिले में आने के बाद.. अभी ये दल केरेगाव फारेस्ट रेंज के आस पास बना हुआ है... मंगलवार को हाथियो का ये दल ... धमतरी ओडिशा रोड में केरेगाव के पास मेन रोड के पास ठहर गया... बीच बीच में दल के हाथी मेन रोड पर टहलने का मजा लेते देखे गए... जिसके कारण वनविभाग को बार बार सड़क पर आवाजाही बंद करना पड़ा... इस तरह पूरे दिन में कई घंटे तक हाथियो के कारण ये रोड बंद रहा.... दरअसल इस दल की एक हथिनी ने दो दिन पहले ही एक बच्चे को जन्म दिया है.. जिसके बाद दल में हाथियो की संख्या 22 हो गई है... वनविभाग के अधिकारीयो ने बताया कि.. झुंड में तीन हथिनी अभी गर्भवती है जो आने वाले कुछ दिनो के भीतर बच्चा दे सकती है... इस स्थिति में हाथी ज्यादा आक्रामक हो सकते है... और लोगो पर हमला कर सकते है.. जिसे देखते हुए.. केरेगांव रेजर लगातार अपनी टीम के साथ.. हाथियो के पीछे चल रहे है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads