*जीओ नेटवर्क ठप उपभोक्ता परेशान - पूर्णेश साहू* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*जीओ नेटवर्क ठप उपभोक्ता परेशान - पूर्णेश साहू*

 जीओ नेटवर्क ठप उपभोक्ता परेशान -  पूर्णेश साहू




राजेन्द्र साहू मगरलोड 

वर्तमान में जिओ के उपभोक्ताओं को सिग्नल नहीं मिलना व कॉल ड्रॉप होना जैसी मुश्किलों को बड़ी समस्याओं में शुमार किया जाता है। ऐसे ही कुछ मामला कुण्डेल का है, जहाँ के आसपास बहुत से गांवों में जिओ की नेटवर्क सेवा ठीक से काम नही कर रही है। जिससे लोगो को भारी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। देखा जाये तो इंटरनेट सेवा भी अच्छे से अपना कार्य नही कर रही है साथ ही स्पीड भी 2 जी नेटवर्क जैसै है इससे इंटरनेट से जुड़े कई ऑनलाइन कार्य बाधित हो रहे है। ग्रामीण इलाकों में कुछ ऐसी ही समस्या लोगों को परेशान कर रही है। लोग सरकारी संचार सेवा से वंचित हो रहे हैं।इस कारण बड़ी संख्या मेंं ग्रामीण उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। जिओ के कंपनी की सेवा ठीक नहीं मिलने से उपभोक्ताओं को समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि मगरलोड में ही ऐसे कई स्थान है जहां पर इंटरनेट चलाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है  वही आसपास के कई गांवों के ग्रामीण नेटवर्क की इस समस्या से त्रस्त हैं। इस तरह से नेटवर्क सर्वर खराब होने से क्षेत्रवासी में आ्क्रोश पनप रहा है जिससे लोग जीओ से दुसरे कंपनी मे परिवर्तित करवा रहे है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads