*छत्तीसगढ़ प्रदेश सतनामी समाज धरसीवा के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौपा ज्ञापन * - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*छत्तीसगढ़ प्रदेश सतनामी समाज धरसीवा के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौपा ज्ञापन *

छत्तीसगढ़ प्रदेश सतनामी समाज धरसीवा के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौपा ज्ञापन 

धरसीवा
मिनीमाता जी के नाम पर रखा गया है अब जब प्रदेश में आपके नेतृत्व में नवीन विधानसभा भवन का निर्माण किया जा रहा है हमारे लिए या निर्माण कार्य गर्व की बात है लेकिन खुशी के साथ ही या बड़े दुख की बात है की विधानसभा भवन के भूमि पूजन बोर्ड में कहीं भी मिनीमाता विधानसभा भवन अंकित नहीं किया गया है
इसके अलावा आप मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी, चरण दास महंत, और मंत्री ताम्रध्वज साहू जी के द्वारा इस संबंध में उद्बोधन के दौरान कहीं भी विधानसभा भवन का नाम।  ममतामयी     मिनीमाता जी के नाम पर करने का जिक्र नहीं किया गया।छत्तीसगढ़ शासन के शीर्ष में बैठे हमारे मुखिया लोगों के द्वारा हुई इस चुक से प्रदेश की जनता काफी आहत हैं और सतनामी समाज में नाराजगी एवं आक्रोश भरा हुआ है।अतः छत्तीसगढ़ प्रदेश सतनामी समाज नवीन विधानसभा भवन का नाम ममतामयी     मिनीमाता के नाम तत्काल घोषणा करने की मांग करती है अन्यथा आंदोलन करेगी।अभी नवीन विधानसभा भवन बनाना प्रस्तावित हुआ है और 29/8/20 को जो शिलान्यास हुआ है उसमें कही भी सतनामी समाज के महान समाज सेवक प्रथम महिला सांसद ममतामयी मीनीमाता के नाम से पट्टी में नाम नही है ,आज पुरे छत्तीसगढ़ में हर ब्लाक,हर जिला में छत्तीसगढ़ प्रदेश सतनामी समाज के द्वारा  ज्ञापन सौपा गया जिसमें आज धरसीवा में भी तहसील दार को ज्ञापन दिया गया जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश सतनामी समाज के पदाधिकारी आदरणीय श्री सुनील कुमार रात्रे -प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर जिलाध्यक्ष श्रीमति गायत्री घिन्डे जी, जिला सचिव श्री दुर्गा प्रसाद बंजारे जी,ब्लाक  प्रभारी धरसीवा श्री अजय कुर्रे जी,ब्लाक संरक्षक कोमल डहरिया जी,कार्यकारिणी ब्लाक अध्यक्ष अमर दास टंडन जी,ब्लाक अध्यक्ष श्रीमति शकुन्तला बंजारे जी,श्री अशवनी बंजारे जी,एवं मीडिया प्रभारी श्री हेमंत बंजारे जी के द्वारा जानकारी दिया।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads