*मगरलोड क्षेत्र में इन दिनों बच्चा चोरी की अफवाह जोरों से फैली हुई है* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*मगरलोड क्षेत्र में इन दिनों बच्चा चोरी की अफवाह जोरों से फैली हुई है*

 मगरलोड क्षेत्र में इन दिनों बच्चा चोरी की अफवाह जोरों से फैली हुई है



मामला खिसोरा से मोतिंपुर मार्ग की बच्चा चोरी निकला पूरी तरह अफवाह



राजेंद्र साहू मगरलोड

  मगरलोड ब्लाक के गांव में इन दिनों बच्चा चोरी की अफवाह जोरों से चर्चा में है । सुबह सुबह खिसोरा से मोतिमपुर मार्ग में एक शख्स को बच्चा चोरी की संका  पर ग्रामीणों ने उसे खूब दौड़ाया और दौड़ते  वक्त गिर गया।  जिससे उसके पैर में मोच आ गया ग्रामीणों ने इसकी सूचना करेली बड़ी चौकी को दी चौकी प्रभारी लल्ला सिंह राजपूत ने बताया कि उस शख्स को बच्चे चोरी होने की खबर को पूरी तरह से अफवाह बताया।  उक्त व्यक्ति गरियाबंद जिले की राजिम का है वह हसदा (खिसोरा )के किसी एक ग्रामीण के यहां चोरी के नियत से घुस गया था।  



और लोगों की आहट सुनते ही भागने लगा तो ग्रामीणों ने उसे बच्चा चोर की आशंका करते हुए खूब दौड़ाया जिससे उसके पैर में मोच आ गया । जिस घर में चोरी की नीयत से घुसा था वहां कोई चोरी नहीं होने की कोई रिपोर्ट नहीं लिखाया गया। पूरे क्षेत्र में बच्चा चोर अफवाह निकला करेली बड़ी  चौकी प्रभारी लल्ला सिंह राजपूत ने बताया कि ऐसा कोई खबरों को बिना पुष्टि करें  व्हाट्सएप ग्रुप में डालता है।  तो उस पर उचित कार्यवाही की जाएगी।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads