कोरोना
*गांवों में महिला समूह बने कोरोना योद्धा*
मंगलवार, 8 सितंबर 2020
Edit
गांवों में महिला समूह बने कोरोना योद्धा
अभनपुर
समर्थ चैरिटेबल ट्रस्ट व अजीम प्रेमजी के तकनीकी सहयोग से अभनपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत खोरपा भटगांव में कोविद-19 एकीकृत स्वास्थ्य समुदाय जागरूकता अभियान चलाया गया ।
इस अभियान में ग्राम पंचायत के सरपंच, समस्त पंचगण,महिला समूह एवं गांव के जागरूक नागरिकों द्वारा पहले एक साथ मिलाकर गांव में फैल रहे कोरोना संक्रमण, लक्षण के स्थिति में कहा जांच कराये,संक्रमित व्यक्ति के परिवार को सही सुझाव व आसपास के पड़ोसी में जागरूकता,गांव के चौक -चौराहे,सब्जी हटरी,पानी भरने के नलकूप स्थान आदि से निपटने रणनीति बनाकर लोगो में सजगता बनाने का एक प्रयास किया गया।

जिसमें ग्राम पंचायत भटगांव सरपंच श्री अरूण कुमार जी, खोरपा सरपंच श्रीमती रेखा बघेल,समस्त गांवों के महिला समूह,सभी ने अपने अपने स्तर पर अपने गांवों में सहयोग किया। कार्यक्रम के इस तैयारी व योजना का रूपरेखा तकनीकी सहयोग में समर्थ चैरिटेबल ट्रस्ट टीम के फिल्ड कॉर्डिनेटर कोरोना योद्धा खिलेश डहरिया,नरेंद्र यादव, चंद्रकांत साहू,संजय सोनवानी,राजकुमार मन्नाडे ने किया व गांव के कॉरोना योद्धा श्रीमती अंजू साहू जी,संध्या यादव जिनका इस अभियान में मुख्य भूमिका रही।इस कार्यक्रम से गांव में जागरूकता का माहौल बन गया,गांव भ्रमण के दौरान लोगो का सकारात्मक सुझाव रहा।संस्था लगातार ब्लॉक के सभी ग्राम पंचायतों में समुदाय के सजकता से जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
Previous article
Next article