*जनसमस्या केंद्र में आवेदन का मिला लाभ,दिव्यांग को मिली ट्रायसिकल*
जनसमस्या केंद्र में आवेदन का मिला लाभ,दिव्यांग को मिली ट्रायसिकल
अभिमन्यु नेताम कूरुद
लोकेश मानिकपुरी ग्राम अछोटी का एक गरीब निवासी पूर्व में हादसे के शिकार होने से शारीरिक रूप से अशमर्थ हो गया जिससे वह जिंदगी के उतार-चढ़ाव भरे दौर में खुद को मायूस समझ रहा ,पर जब उसको पता चला कि कि कुरुद नगर में स्वतंत्रता दिवस के दिन अधिवक्ता एवं जनसेवक रमेश पांडेय ने खुद के निवास में जनसमस्या निवारण केंद्र खोला,तब वह अपनी तकदीर को संवारने के लिये ट्रायसिकल के लिये आवेदन लगाया पांडेय जी की सक्रियता के कारण इनका निराकरण कुछ ही दिनों में हो गया है,उन्हे आज समाज कल्याण विभाग धमतरी से इलेक्ट्रॉनिक ई ट्रायसिकल प्राप्त हुई। लोकेश को जब अपने समस्या का निराकरण मिला तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं था ,उन्होने पांडेय के मिलनसार और सेवभक्ति को शत-शत प्रणाम करते हुए आभार प्रकट किया।रमेश पांडेय ने चर्चा में बताया कि हमारे जनसमस्या निवारण केंद्र का मुख्य उद्देश्य जन सेवा है असहाय,लाचार और पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाना और जनसहयोग करना है।कोई भी समस्या को लेकर कार्यालयीन समय पर सम्पर्क कर अपनी बात रख सकते है धमतरी समाज कल्याण विभाग से ट्रायसिकल प्रदान किये जिसमें सिर्री के उप सरपंच अमरजीत सिंह गुरुदत्ता पंच चंद्रहास श्रीवास सरोज निर्मलकर व अछोटी के ग्रामीण उपस्थित थे l
