*आरंग क्षेत्र के शराब दुकानों में तय मूल्य से अधिक में बेचे जा रहे है शराब*
आरंग क्षेत्र के शराब दुकानों में तय मूल्य से अधिक में बेचे जा रहे है शराब
आरंग
आरंग क्षेत्र के अंग्रेजी शराब दुकानों में शराब को तय कीमत से अधिक मूल्य पर बेचे जाने की लगातार शिकायते मिल रही है।जानकारी के अनुसार गोवा शराब की तय मूल्य 120 रूपये पौवा है लेकिन शराब दुकान के कर्मचारियों की मिलीभगत के चलते ग्राहकों से 10 रुपये अतिरिक्त लिया जा रहा है।आरंग क्षेत्र के लगभग सभी शराब दुकानों में यही हाल है।
गुल्लू शराब दुकान में हुई 10 लाख रुपये की लूट के बाद भी वहाँ के कर्मचारी सबक नही ले रहे है,यहाँ ओवररेट की काफी शिकायत है।ग्राहकों के सवाल करने पर शराब दुकान के कर्मचारियों द्वारा जवाब मिलता है कि यहाँ 10 लाख की लूट हुई है तो उसकी वसूली इसी तरह से कर रहे है।यही हाल आरंग शहर के अंग्रेजी शराब दुकान का भी है,यहां के कर्मचारी ग्राहकों को देखकर रेट तय करते है।ग्राहकों के विरोध करने पर भी यहाँ के कर्मचारी राजनीतिक धौस दिखाकर ग्राहकों से बत्तमीजी करते है।
