*परेवाडीह नदी में अवैध रेत उत्खनन, चार हाइवा,एक जेसीबी मशीन जब्त* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*परेवाडीह नदी में अवैध रेत उत्खनन, चार हाइवा,एक जेसीबी मशीन जब्त*

 परेवाडीह नदी में अवैध रेत उत्खनन, चार हाइवा,एक जेसीबी मशीन जब्त




राजस्व विभाग व पुलिस विभाग की सयुक्त कार्यवाही


राजेंद्र साहू मगरलोड


मगरलोड। अवैध रेत परिवहन पर लगे वाहन को जब्त कर प्रशिक्षु नायाब तहसीलदार रमेश कुमार मंडावी ने बड़ी कार्यवाही की है। जिसमे चार हाइवा वाहन और एक जेसीबी मशीन को जब्त कर पुलिस चौकी करेली बड़ी के संरक्षण में रखा गया।



बड़ी करेली पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को  ग्राम परेवाडीह पैरी नदी  में अवैध रूप से रेत उत्खनन कर  हाइवा वाहनों से परिवहन की जा रही थी।सूचना मिलने पर अधिकारियों ने अवैध कार्य मे समलिप्त हाइवा  क्रमांक सीजी07 सीए  8713, सीजी07 सीए 6575,सीजी 07 सीए 9165,सीजी 07 सीए 8750 और उत्खनन में लगे जेसीबी मशीन सीजी 05 जी 8457 को पकड़ कर पुलिस चौकी में अभिरक्षा में रखा गया। जिस पर आगे की कार्यवाही खनिज विभाग को सुपुर्द करने के बाद किया जाएगा।



उल्लेखनीय है कि मानसून सीजन में रेत की अवैध उत्खनन और परिवहन बन्द है।इसके बावजूद रेत से कालाबाजारी करने पैरी नदी  की सीना चीर कर रेत का उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है ।राजस्व विभाग को अवैध कार्य की सूचना मिलते पुलिस दल के साथ पहुंचकर अवैध कार्य मे लिप्त हाइवा वाहनों और रेत उत्खनन में लगे जेसीबी को जब्त किया गया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads