*ऐसे नचैये-गवैये नशेड़ी किसी के आदर्श नहीं हो सकते* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*ऐसे नचैये-गवैये नशेड़ी किसी के आदर्श नहीं हो सकते*

 

ऐसे नचैये-गवैये नशेड़ी किसी के आदर्श नहीं हो सकते, रिपब्लिक भारत पर बोले बाबा रामदेव- नर्क में जीने वाले नशीले कीड़े हैं



सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर रामदेव ने कहा कि उसको नशा कराया गया। उसे आत्महत्या के लिए प्रेरित किया गया। वह एक होनहार लड़का था।

बॉलीवुड में ड्रग नेक्सस पर बोलते हुए योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि बॉलीवुड में नशे करने वाले लोग सनातन धर्म के खिलाफ हैं। ऐसे नशेड़ी लोग किसी के आदर्श नहीं हो सकते। अर्नब गोस्वामी के रिपब्लिक भारत पर अपनी बात रखते हुए बाबा रामदेव ने बॉलीवुड पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत एक जैसा लड़का आत्महत्या नहीं कर सकता उसके खिलाफ साजिश की गई है।

बाबा रामदेव ने ड्रग्स का सेवन करने वाले बॉलीवुड कलाकारों को लेकर कहा कि यदि आप ड्रग लेते हैं, यदि इस देश का कोई मुख्यमंत्री या कोई भी नशा करता तो उसके साथ भी ऐसा ही होता। योगगुरु ने कहा कि अगर हमारे उपर ये इल्जाम लगा होता तो अब तक फांसी पर चढ़ा दिए होते। अगर हम इनके बारे में बात कर रहे हैं तो क्या गुनाह कर रहे हैं। जिन्होंने ये पाप और ये गुनाह किया, पूरे हिंदुस्तान के सामने सच्चाई आनी चाहिए।

बाबा रामदेव ने करारा प्रहार करते हुए आगे कहा कि ऐसे नचैए-गवैए नशेड़ी किसी के आदर्श नहीं हो सकते। ये नशे के नर्क में पले हुए नशीले कीड़े हैं। इन्होंने देश का बंटाधार कर दिया है। बाबा रामदेव ने कहा कि कोई मुझे ड्रग्स की एक बूंद पिला दे, शराब पिला दे, गांजा पिला कर दिखाए। अगर मैं नहीं करूंगा तो किसी की हिम्मत नहीं कि पिला दे। मैं लोगों के सामने गलत आदर्श नहीं प्रस्तुत कर सकता। मेरे आह्वान पर हजारों साधुओं ने गांजा पीना छोड़ दिया।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर रामदेव ने कहा कि उसको नशा कराया गया। उसे आत्महत्या के लिए प्रेरित किया गया। वह एक होनहार लड़का था। आत्महत्या नहीं कर सकता है। जांच में भी यही बात सामने आएगी। बॉलीवुड में ड्रग नेक्सस को लेकर बड़े कलाकारों की चुप्पी पर रामदेव ने कहा कि उनकी चुप्पी को समर्थन माना जाएगा। उनको आगे आकर बात करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं इसके बाद अक्षय कुमार को फोन करूंगा, सलमान खान का भी नंबर है। मैं बॉलीवुड के बड़े लोगों से बात करूंगा।

बाबा ने कहा कि इनका सुधार करना हो तो मेरे पास आ जाएं। योग इस लड़ाई में बहुत जरूरी है, मैंने काफी लोगों को इसके जरिए नशा से मुक्ति दिलवाने में मदद की है। नशा जिंदगी बर्बाद कर देता है। उन्होंने देश के युवाओं से अपील करते हुए कहा कि देश के युवा इस तरफ पैर ना रखें। नहीं तो लौटना मुश्किल होगा।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads